Tuesday, July 2, 2024
HomeDelhiPublic Holiday in Delhi: 25 मई को दिल्ली के स्कूल-कॉलेज से लेकर...

Public Holiday in Delhi: 25 मई को दिल्ली के स्कूल-कॉलेज से लेकर दफ्तर रहेंगे बंद, सरकार ने घोषित किया सार्वजनिक अवकाश

India News Delhi (इंडिया न्यूज), Public Holiday in Delhi: 25 मई को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोकसभा चुनाव का आयोजन हो रहा है। इस महत्वपूर्ण दिन को लेकर दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इसका मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान में भाग लें और मतदान का प्रतिशत बढ़ाएं। दिल्ली के अलावा, 25 मई को हरियाणा राज्य में भी चुनाव हैं, इसलिए दिल्ली में अवकाश की घोषणा की गई है।

Public Holiday in Delhi: जानिए दिल्ली के मतदान

पिछले लोकसभा चुनाव में दिल्ली में एक करोड़ 43 लाख 27 हजार 649 मतदाता थे। इस बार, दिल्ली में एक करोड़ 47 लाख 18 हजार 119 मतदाता हैं। इसमें युवा मतदाताओं की संख्या कम हो गई है, जहां पिछले बार 18 से 40 वर्ष के मतदाताओं की भागीदारी करीब 53 प्रतिशत थी, वहीं इस बार यह करीब 45 प्रतिशत रही।

युवा मतदाताओं की संख्या में गिरावट देखने के साथ-साथ, 20 से 29 वर्ष की आयु समूह के मतदाताओं की संख्या भी कम हुई है। दिल्ली में फर्स्ट टाइम वोटरों की संख्या ढाई लाख के पार पहुंच गई है।

जानिए दिल्ली की किस सीट से कौन लड़ रहा है चुनाव

नई दिल्ली सीट पर BJP के उम्मीदवार बांसुरी स्वराज के खिलाफ आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार सोमनाथ भारती मैदान में हैं। पूर्वी दिल्ली में भाजपा के हर्ष मल्होत्रा का मुकाबला आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार से है। दक्षिणी दिल्ली सीट पर भाजपा के रामवीर सिंह बिधूड़ी के खिलाफ आप का उम्मीदवार सहीराम पहलवान उतरेंगे।

पश्चिमी दिल्ली में भाजपा के कमलजीत सहरावत का मुकाबला आम आदमी पार्टी के महाबल मिश्रा से है। चांदनी चौक सीट पर भाजपा के प्रवीण खंडेलवाल के खिलाफ कांग्रेस के जयप्रकाश अग्रवाल मैदान में हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली में भाजपा के मनोज तिवारी के खिलाफ कांग्रेस के कन्हैया कुमार हैं और उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट पर भाजपा के योगेंद्र चंदोलिया के खिलाफ कांग्रेस के उदित राज हैं। दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) ने लोकसभा चुनाव के लिए एक गठबंधन किया है।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular