Tuesday, July 2, 2024
HomeDelhiRahul Gandhi: देसी स्टाइल में दिखे राहुल गांधी, सिर पर बांधा गमछा,...

Rahul Gandhi: देसी स्टाइल में दिखे राहुल गांधी, सिर पर बांधा गमछा, खाट पर बैठकर किसानों से की बात

India News(इंडिया न्यूज़), Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार के सीमांचल पहुंच गई है। सीमांचल के पूर्णिया में राहुल गांधी ठेठ देहाती अंदाज में दिखे। सिर पर गमछा बांधकर और खाट पर बैठकर राहुल ने किसानों से बात की। पूर्णिया में राहुल गांधी ने किसानों की सभी समस्याओं के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

किसानों की समस्याओं को लेकर की बात

किसानों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘किसानों को चारों तरफ से घेरा जा रहा है। आपकी जमीन छीनी जा रही है। आपसे जमीन छीनकर अडानी जैसे बड़े उद्योगपतियों को उपहार में दे दी जाती है।

राहुल का देसी अंदाज (Rahul Gandhi)

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार के पूर्णिया पहुंच गई है। यहां राहुल गांधी का ठेठ देसी अंदाज नजर आया। सिर पर गमछा बांधे राहुल गांधी ने खाट पर बैठकर किसानों की बातें सुनीं और उनकी सभी समस्याओं के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस भी आज पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में बड़ी रैली कर रही है।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular