Monday, May 20, 2024
HomeDelhiRamadan 2024: दिल्ली में क्या है सहरी-इफ्तार का टाइम, जानिए यहां

Ramadan 2024: दिल्ली में क्या है सहरी-इफ्तार का टाइम, जानिए यहां

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Ramadan 2024: रमज़ान का महीना 11 मार्च 2024 (रमज़ान 1454) से शुरू हो गया है। रमज़ान इस्लामिक कैलेंडर का 9वां महीना है और दुनिया भर के मुसलमान पूरे महीने रोज़ा रखते हैं। रमजान में रोजा रखने से पहले रोजा खोलने के लिए सहरी और इफ्तार का सिलसिला होता है। सहरी का समय सुबह होने से पहले यानी सूर्यास्त से पहले खत्म हो जाता है। इफ्तार का समय सूर्यास्त के साथ मेल खाता है। इस तरह रोजेदार पूरे रमजान महीने में सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक रोजा रखते हैं। इस दौरान कुछ भी खाना-पीना वर्जित होता है। इस्लाम धर्म के अनुसार 30 दिनों के रोजों में पहले 10 दिनों को रहमत का रोजा, अगले 10 दिनों को दुआओं का रोजा और आखिरी 10 दिनों को मगफिरत का रोजा कहा जाता है।

जानिए रमज़ान महीने का पूरा शेड्यूल

रोजा रखने के लिए सहरी और इफ्तार को अहम माना जाता है। रोजा सुबह सहरी के बाद शुरू होता है और शाम को इफ्तार के साथ खोला जाता है। लेकिन सहरी-इफ्तार का समय रमज़ान के अलग-अलग दिनों और अलग-अलग शहरों के हिसाब से बदलता रहता है। जैसे-जैसे दिन बढ़ता है, सहरी-इफ्तार का समय एक मिनट घटता है और फिर एक मिनट बढ़ता है। आइए जानते हैं देश की राजधानी नई दिल्ली में रमजान के पूरे महीने के लिए सहरी-इफ्तार का टाइमटेबल।

ये भी पढ़े: Medicine Price Hike: 1 अप्रैल से महंगी हो जाएंगी 800 से ज्यादा दवाइयां, जानिए…

तिथि सहरी टाइम इफ्तार टाइम

  • 15-03-2024 सुबह 05:11 शाम 06:31
  • 16-03-2024 सुबह 05:10 शाम 06:31
  • 17-03-2024 सुबह 05:09 शाम 06:32
  • 18-03-2024 सुबह 05:08 शाम 06:33
  • 19-03-2024 सुबह 05:07 शाम 06:33
  • 20-03-2024 सुबह 05:05 शाम 06:34
  • 21-03-2024 सुबह 05:04 शाम 06:34
  • 22-03-2024 सुबह 05:03 शाम 06:35
  • 23-03-2024 सुबह 05:02 शाम 06:35
  • 24-03-2024 सुबह 05:00 शाम 06:36
  • 25-03-2024 सुबह 04:49 शाम 06:36
  • 26-03-2024 सुबह 04:58 शाम 06:37
  • 27-03-2024 सुबह 04:57 शाम 06:38
  • 28-03-2024 सुबह 04:55 शाम 06:38
  • 29-03-2024 सुबह 04:54 शाम 06:39
  • 30-03-2024 सुबह 04:53 शाम 06:39
  • 31-03-2024 सुबह 04:52 शाम 06:40
  • 01-04-2024 सुबह 04:50 शाम 06:40
  • 02-04-2024 सुबह 04:49 शाम 06:41
  • 03-04-2024 सुबह 04:48 शाम 06:41
  • 04-04-2024 सुबह 04:47 शाम 06:42
  • 05-04-2024 सुबह 04:45 शाम 06:43
  • 06-04-2024 सुबह 04:44 शाम 06:43
  • 07-04-2024 सुबह 04:43 शाम 06:44
  • 08-04-2024 सुबह 04:42 शाम 06:44
  • 09-04-2024 सुबह 04:40 शाम 06:45

ये भी पढ़े: http://Liquor Policy Case: केजरीवाल ने समन को सेशन कोर्ट में दी है चुनौती, आबकारी…

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular