Tuesday, May 21, 2024
HomeDelhiRepublic Day 2024: 2024 का गणतंत्र दिवस है बेहद खास, कर्तव्य पथ...

Republic Day 2024: 2024 का गणतंत्र दिवस हैं बेहद खास, कर्तव्य पथ पर परेड से झांकी तक दिखेगी नारी शक्ति

India News(इंडिया न्यूज़), Republic Day 2024: देश इस साल गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। इस साल समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस बार गणतंत्र दिवस का त्योहार एक नहीं बल्कि कई मायनों में खास होने वाला है। यह पहली बार है कि एक बड़ी महिला टुकड़ी गणतंत्र पर मार्च करेगी। इस साल 26 जनवरी की परेड से लेकर थीम और झांकी तक सब कुछ महिलाओं पर केंद्रित है।

 थीम महिला सशक्तिकरण पर आधारित (Republic Day 2024)

वर्ष 2023 में गणतंत्र दिवस अंतर्राष्ट्रीय ज्वार-बाजरा वर्ष एवं नारी शक्ति की थीम पर मनाया गया। वहीं, इस साल गणतंत्र दिवस उत्सव की थीम ‘विकसित भारत और भारत लोकतंत्र की जननी है’ है। परेड की शुरुआत 100 महिला संगीतकारों द्वारा शंख, नगाड़े और अन्य पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्रों के साथ की जाएगी। इसके साथ ही परेड में 1500 महिलाएं अपनी पारंपरिक पोशाक में लोक नृत्य प्रस्तुत करेंगी।

परेड में नारी शक्ति की ताकत 

चूंकि इस साल का गणतंत्र दिवस महिला सशक्तिकरण पर आधारित है। भारतीय सेना की एक महिला तोपखाना अधिकारी भी पहली बार ड्यूटी पर नजर आएंगी। इसके अलावा सेना की मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल भी परेड में शामिल होगी। पहली बार तीनों सेनाओं यानी थल सेना, नौसेना और वायुसेना की महिलाओं की टुकड़ियां मार्च करेंगी। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल यानी सीएपीएफ के मार्चिंग दस्ते में सिर्फ महिलाएं होंगी। इस आर्मी फोर्स में नेवी और एयरफोर्स की महिला अग्निवीर होंगी। इस साल, दो महिला लेफ्टिनेंट अनन्या शर्मा और फ्लाइंग ऑफिसर अस्मा शेख, दोनों सुखोई-30 फाइटर जेट की पायलट, गणतंत्र दिवस वायु सेना की झांकी में दिखाई देंगी।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular