Friday, May 10, 2024
HomeDelhiRepublic Day 2024: इस बार गणतंत्र दिवस परेड के चीफ गेस्ट कौन...

Republic Day 2024: इस बार गणतंत्र दिवस परेड के चीफ गेस्ट कौन होंगे? जानिए यहां

India News(इंडिया न्यूज़), Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस बार 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत के मुख्य अतिथि होंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों 25 जनवरी को जयपुर पहुंचेंगे।

पीएम मोदी करेंगे स्वागत (Republic Day 2024)

प्रधानमंत्री मोदी शाम करीब साढ़े पांच बजे मैक्रों का स्वागत करेंगे और दोनों नेता जंतर-मंतर, हवा महल और अल्बर्ट हॉल संग्रहालय सहित शहर के विभिन्न सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थानों का दौरा करेंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति का विमान गुरुवार दोपहर 2.30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर उतरेगा। रोड शो शाम 6 बजे जंतर-मंतर इलाके से शुरू होगा, जबकि पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच बातचीत शाम 7.15 बजे शुरू होगी।

 फ्रांस के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि

इमैनुएल मैक्रों शुक्रवार को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। परेड में फ्रांस का 95 सदस्यीय मार्चिंग दस्ता और 33 सदस्यीय बैंड दस्ता भी हिस्सा लेगा। समारोह में दो राफेल लड़ाकू विमान और फ्रांसीसी वायु सेना के एक एयरबस A330 मल्टी-रोल टैंकर परिवहन विमान भी भाग लेंगे। इमैनुएल मैक्रों राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित भोज में शामिल होंगे। शुक्रवार शाम 7:10 बजे वह मुर्मू के साथ बैठक करेंगे। वह उसी रात 10.05 बजे दिल्ली से फ्रांस के लिए रवाना हो जाएंगे।

इसे भी पढ़े:

 

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular