Monday, May 20, 2024
HomeBreaking NewsArvind Kejriwal Interim Bail Live Update: CM केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने...

Arvind Kejriwal Interim Bail Live Update: CM केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने पर पत्नी सुनीता हुईं भावुक, कही ये बात

India News Delhi(इंडिया न्यूज़), Arvind Kejriwal Interim Bail Live Update: आज दिल्ली के सरकारी मंत्री आतिशी ने अरविन्द केजरीवाल की रिहाई पर खुशी की बातें साझा कीं है। उन्होंने बताया कि आरविंद केजरीवाल आज शाम को तिहाड़ जेल से रिहा होंगे और वे बाहर आकर देश और दिल्ली को संबोधित करेंगे। उनके ट्वीट में उन्होंने इस समय को ‘लोकतंत्र की जीत’ कहा और माना कि इस नतीजे में लाखों-करोड़ों लोगों की दुआओं और आशीर्वाद का बड़ा हाथ है। इसके साथ ही, अंतरिम जमानत प्राप्ति पर कई आप नेता ने भी अपनी खुशी जाहिर की। आतिशी के साथ साथ और भी नेताओं ने ट्वीट कर अपनी भावनायें प्रकट की है।

Arvind Kejriwal Interim Bail Live Update: पत्नी सुनीता ने फैसले का किया स्वागत

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने इस नतीजे को जानकर अपनी भावुकता जाहिर की और सभी का धन्यवाद भी दिया। उन्होंने इस नतीजे को ‘लोकतंत्र की जीत’ कहा और माना कि इसमें लाखों-करोड़ों लोगों की दुआओं और आशीर्वाद का बड़ा हाथ है। साथ ही, अंतरिम जमानत प्राप्ति पर कई आप नेता ने भी खुशी जताई।

शाम को बहार आ सकते है केजरीवाल

आतिशी ने आज कहा कि अरविंद केजरीवाल शाम को तिहाड़ जेल से बाहर आएंगे और उन्हें विश्वास है कि वे दिल्ली और देश को जरूर संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह ईश्वर का संकेत हो सकता है कि अब देश में चीजें बदलने का समय आ गया है, और जो हमला देश के लोकतंत्र और संविधान पर हो रहा है, उसे रोकने का समय आ गया है।

हम आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत दे दी है। वे 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। कोर्ट ने उन्हें लोकसभा चुनाव प्रचार की अनुमति भी दे दी है।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular