Monday, July 8, 2024
HomeDelhiTrade Fair 2023: दिल्ली में ट्रेड फेयर शुरू, महाराष्ट्र के लोक नृत्य...

Trade Fair 2023: दिल्ली में ट्रेड फेयर शुरू, महाराष्ट्र के लोक नृत्य कलाकारों ने दी जबरदस्त प्रस्तुति

India News(इंडिया न्यूज़), Trade Fair 2023: राजधानी दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला शुरू हो गया है। लोग हर साल व्यापार मेले का इंतजार करते हैं। 27 नवंबर तक चलने वाले इस मेले में देश के विभिन्न राज्यों की कलात्मक और सांस्कृतिक झलक देखने को मिल रही है। हर दिन अलग-अलग राज्यों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार 15 नवंबर को महाराष्ट्र के कलाकारों ने नृत्य के माध्यम से अपनी संस्कृति को प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई

ट्रेड फेयर में मुंबई से आए लोक नृत्य निर्देशक अमित गार्ड ने बताया कि उनके साथ आए 25 कलाकारों ने महाराष्ट्र की लोक कला और संस्कृति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किए। कलाकारों ने कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की आरती से की। इसके अलावा वासुदेव, कोढ़ी नृत्य, गोंडी नृत्य और शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किये गए। अमित ने बताया कि बुधवार को आयोजित प्रस्तुतियों में शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित नृत्य बेले डांस के रूप में प्रस्तुत किया गया। इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। बता दें कि प्रगति मैदान में आयोजित ट्रेड फेयर में महाराष्ट्र के तमाम रंगों की झलक डांस के जरिए पेश की गई। आपको बता दें कि ट्रेड फेयर में हर शाम अलग-अलग राज्यों की संस्कृतियां पेश की जा रही हैं।

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला प्रवेश समय

व्यापार मेले में आम जनता के लिए प्रवेश का समय सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक है। प्रदर्शकों के लिए प्रवेश का समय सुबह 9:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक है।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular