Saturday, July 27, 2024
HomeDelhiWhen Arvind-Mann Met : भगवंत मान ने जीत के अगले ही दिन...

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
When Arvind-Mann Met : भगवंत मान जीत के अगले ही दिन दिल्ली में पार्टी के संयोजक केजरीवाल से मिलकर उन्हें आशिर्वाद लिया। इस मुलाकात के बाद से ही केजरीवाल और मान का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें भगवंत मान पूरे जोश में दिखाई दे रहे है। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी पार्टी ने सभी पार्टियों को चारों खाने चित्त करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। (When Arvind-Mann Met)

When Arvind-Mann Met

117 विधानसभा सीटों में से 92 सीटें जीतकर आम आदमी पार्टी अब पंजाब में सरकार बनाने जा रही है। पार्टी की ओर से घोषित मुख्यमंत्री पद के दावेदार भगवंत मान जीत के अगले ही दिन दिल्ली में पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे।

केजरीवाल और मान का वीडियो हो रहा है वायरल When Arvind-Mann Met

When Arvind-Mann Met

इस मुलाकात के बाद से ही केजरीवाल और मान का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें भगवंत मान पूरे जोश में दिखाई दे रहे हैं तथा केजरीवाल के पैर छूकर आशीर्वाद ले रहे हैं। पैर छूने के दौरान केजरीवाल ने उन्हें उठाकर जोर से गले लगा लेते हैं। दोनों की यह मुलाकात जोश से भरी हुई है। कई सेकंड तक केजरीवाल मान की पीठ थपथपाते हुए उन्हें गले लगाए रहते है। इसके बाद पास ही खड़े मनीष सिसोदिया भगवंत मान से मिले। सिसोदिया ने भी भगवंत मान को गले लगा लिया। इस दौरान भगवंत मान के साथ आए अन्य विधायकों ने भी केजरीवाल और सिसोदिया से मुलाकात की।

भगवंत मान 16 मार्च को लेंगे शपथ 

भगवंत सिंह मान बुधवार 16 मार्च को सीएम पद की शपथ लेंगे। इससे पहले 12 मार्च शनिवार को पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इसके साथ ही भगवंत मान ने शुक्रवार देर शाम को विधायक दल की बैठक भी बुलाई है। भगवंत मान 16 मार्च को नवांशहर के गांव खटकड़ कलां में शहीद-ए-आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके कई कैबिनेट सहयोगी उपस्थित रहेंगे। (When Arvind-Mann Met)

Also Read : Congratulations To PM Modi : चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में सफलता पर पीएम मोदी को दी बधाईhttps://indianewsdelhi.com/delhi/congratulations-to-pm-modi/

Also Read : musical meditation : सीरीफोर्ट आडिटोरियम में म्यूजिकल मेडिटेशन में 1200 से ज्यादा लोग हुए शामिलhttps://indianewsdelhi.com/delhi/musical-meditation/

Also Read : 631 Could Not Complete Documents : 631 चयनित लोग ई-आटो लाइसेंस से जुड़े दस्तावेज नहीं कर पाए पूराhttps://indianewsdelhi.com/uncategorized/631-could-not-complete-documents/

Also Read : Fill The Challan First,Then There will be Insurance. पहले चालान भरो उसके बाद इंश्योरेंस होगा ।https://indianewsdelhi.com/delhi/fill-the-challan-firstthen-there-will-be-insurance/

READ MORE :Dedicated To Women’s Day : दिल्ली मेट्रो ने महिला यात्रियों के लिए शुरू की ईनामी योजना

Connect With Us : Twitter | Facebook  

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular