Wednesday, July 3, 2024
Homeधर्म-अध्यात्मShani Jayanti 2024: कर्म और न्याय के देवता शनिदेव को इन उपाए...

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Shani Jayanti 2024: ह‍िंदू पंचांग के मुतबिक 6 जून यानि कल का दिन विशेष है। इस दिन शनि जयंती, जेष्ठ अमावस्या और वट साव‍ित्री का व्रत तीनों एक साथ पड़ रहे हैं। एस्ट्रोलॉजर बताते हैं कि 6 जून को शनि जयंती के द‍िन शन‍ि देव की पूजा से व‍िशेष फल प्राप्त होता है।

शनि की छवि पड़ने से जीवन में आते हैं कष्ट

6 जून यानि कल ह‍िंदू पंचाग के मुताबिक बहुत ही खास होने वाला है। इस दिन शनि जयंती, जेष्ठ अमावस्या, वट सावित्री का भी व्रत है। बात की जाए कर्म और न्याय के देवता शनिदेव कि तो, शनि की छवि जिस पर पड़ जाए तो उसके जीवन में चारों तरफ से परेशानी घेर लेती है। वहीं अगर आपको न्‍याय के देवता का साथ म‍िल जाए तो जीवन में सुख और समृद्ध‍ि की बरसात होती है। हालांकि कल के दिन ऐसे क्या उपाए करने चाहिए जिससे शानिदेव आपसे प्रसन्न हो जाएं, चलिए जानते हैं।

ये भी पढ़े: PM Modi Journey: देखें पीएम मोदी का अबतक का राजनीतिक सफर, बनेंगे तीसरी बार…

मजदूर के सम्मान करने से प्रसन्न होंगे शनिदेव

इस दिन शनि जयंती पर शनिदेव अपनी आराधना और दानों से प्रसन्न होते ही हैं। लेकिन मजदूर के सम्मान और मजदूर को भोजन खिलाने से शनिदेव अधिक खुश होंगे। क्योंकि शनि भगवान को मजदूर और तन-मन मेहनत करने वाले अधिक प्रिय होते है। वहीं यह भी कहा जाता है कि जो सत्य की राह पर चलता है उससे शनिदेव और भी प्रसन्न होते हैं। इसलिए इस दिन ऐसा कोई काम करें जिससे शनिदेव नाराज हो।

ये भी पढ़े: Delhi Airport के आसपास इतने तारीख तक धारा 144 लागू, ड्रोन और लेजर बीम…

शनि जयंती के दिन यह काम जरूर करें

मजदूर के सम्मान के साथ-साथ आप शनिजयंती के अवसर पर शनिदेव को का तिली का तेल भी भेंट कर सकते हैं. और खासकर कमजोर आर्थिक वर्ग के लोग शनि जयंती पर 8 बैंगनों का दान कर सकते हैं। ऐसे लोगों के लिए यह आठ बैंगनों का दान बहुत ही अधिक लाभ देने वाला साबित होगा।

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular