फूड एंड रेसिपी

Litchi Ice Cream: क्या आपने कभी खाई है टेस्टी लिची आइसक्रीम, जानिए इसकी आसान रेसिपी

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Litchi Ice Cream: गर्मी और या सर्दी आइसक्रीम खाना हर किसी को पसंद होता है और खासकर तपती गर्मी में लोग आइसक्रीम खाना कभी नहीं भूलते। बच्चे से लेकर बड़े तक इस मौसम में आइसक्रीम खाकर गर्मी दूर करते हैं। वैसे बाजार में हर रहा की आइसक्रीम आपको मिल जाएगी लेकिन वोह सेहत के लिए ठीक नहीं होती। ऐसे में आज हम आपके लिए एक ऐसी आइसक्रीम की रेसिपी लेकर आए हैं जिसे आप अपने घर पर आसानी से बना सकते हैं। इस लेख में हम आपको घर पर लीची की स्वादिष्ट आइसक्रीम बनाना सिखाएंगे। इसके साथ ही इसे खाने के बाद परिवारवाले आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। तो चलिए देर न करते हुए आपको लीची की आइसक्रीम बनाना सिखाते हैं।

आइसक्रीम बनाने के लिए सामान

2 कप ताजा लीची
1 कप कंडेंस्ड मिल्क
1 कप फुल क्रीम दूध
1 कप हैवी क्रीम
1/2 कप चीनी
1 टीस्पून वनीला एसेंस

विधि

लीची की आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले लीची की प्यूरी बनाएं। इसके लिए पहले आप लिचती को अच्छे छीलकर उसे धो लें। ध्यान रखें कि इसमें लीची के थोड़े टुकड़े रहने चाहिए। अगर प्यूरी में कुछ टुकड़े रह जाएंगे तो इससे आइसक्रीम में अच्छा टेक्सचर आएगा। प्यूरी बनाने के बाद एक बड़े कटोरे में कंडेंस्ड मिल्क, फुल क्रीम दूध, और चीनी मिलाएं। इसके बाद इस कटोरे में लीची की प्यूरी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद इसमें फेंटी हुई क्रीम को धीरे-धीरे मिलाते हुए लीची के मिश्रण में डालें। क्रीम मिलाते वक्त इसे फेंटे नहीं, बस हल्के हाथ से मिक्स करें। फिर इसमें वनीला एसेंस डालें और अच्छी तरह से मिला लें। अब इसे आइसक्रीम बनाने के सांचे में डालें और कम से कम 6-8 घंटे जमने्के लिए छोड़ दें। जब ये आइसक्रीम जम जाए तो इसके ऊपर लीची का गूदा डालकर इसे परोसें।

ये भी पढ़ें : Delhi Excise Policy Case: CM केजरीवाल ने CBI द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ HC में की अपील, जानें क्या है मामला

Pratibha Pathak

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago