Wednesday, July 3, 2024
HomeAstrologyVastu Tips For Plants: घर में जरूर लगाएं ये पौधे, धन को...

Vastu Tips For Plants: वास्तु शास्त्र में घर से जुड़ी कई दिक्कतों को दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए वास्तु शास्त्र में बहुत से उपाय बताए गए हैं। वास्तु की मानें तो घर के आंगन में पेड़-पौधे लगाना बेहद शुभ होता है। वास्तुशास्त्र में कुछ ऐसे ही पेड़-पौधों के बारे में बताया गया है। इन्हें लगाने से घर में ना सिर्फ सुख शांति तो बनी ही रहती है साथ ही धन-दौलत और बरकत भी बरकरार रहती है। ये पौधे धन को अपनी ओर खीचते हैं। तो आइअ जानते हैं ऐसे ही कुछ पौधों के बारे में।

शमी का पौधा 

वास्तु में शमी का पौधा बेहद शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव को भी शमी का पौधा प्रिय होता है। शमी का पेड़ घर में लगाने से घर की दरिद्रता दूर भाग जाती है। ऐसा कहा जाता है कि सोमवार के दिन शिव जी को शमी के पुष्प चढ़ाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख समृद्धि आती है। बता दें कि इसे पैसों को पेड़ भी कहा जाता है।

मोहिनी या क्रेसुला का पौधा

ये पौधा दक्षिण अफ्रिका में पाया जाता है। वास्तु शास्त्र की मानें तो मोहिनी के पौधे को घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना बेहद शुभ होता है। इसके साथ ही इसे आप घर के मुख्य दरवाजे पर भी लगा सकते हैं। वहीं, इस पौधे को आप सजावट के तौर पर लिविंग रूम और बेडरूम में लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक मोहिनी का पौधा धन से जुड़ा होता है। ऐसे में इसे दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए।

स्नेक प्लांट

ऐसा माना जाता है कि घर में स्नेक प्लांट लगाने से सुख समृद्धि आती है। यह पौधा बहुत ही शुभ होता है। अगर आप इसे घर के स्टडी रूम में रखते हैं तो सभी तरक्की के दरवाजे खुल जाते हैं।

मनी प्लांट

मनी प्लांट ज्यादातर लोग अपने घर में लगाते हैं। इसकी बेल बेहद सुंदर दिखती है और वातावरण को भी शुद्ध करने में सहायता करती है। इस प्लांट को आग्नेय कोण में लगाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि मनी प्लांट को घर में लगाने से सभी आर्थिक संकट खत्म हो जाते हैं। इसके अलावा पैसों की भी कमी नहीं होती है।

अनार व बेल का पौधा 

वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि अपने घर के मुख्य गेट पर दाएं तरफ अनार का पौधा लगाना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर दोनों की कृपा आप पर बनी रहती है। इसके अलावा घर के मुख्य दरवाजे पर दांए तरफ बेल का पौधा लगाने से भी धन आकर्षित होता है और धन लाभ के देवता प्रसन्न होते हैं।

ये भी पढ़ें: गूगल का नया अपडेट, एंड्रॉयड यूजर्स बिना पासवर्ड कर सकेंगे लॉगिन, यहां जानें फीचर

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular