Tuesday, July 9, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़'अच्छा काम करने वालों को भी नहीं मिलता सम्मान'; जानें ऐसा क्यों...

'अच्छा काम करने वालों को भी नहीं मिलता सम्मान'; जानें ऐसा क्यों बोले गडकरी?

India News (इंडिया न्यूज),Nitin Gadkari : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार (7 फरवरी ) को राजनीति में घटते मूल्यों को लेकर चिंता जाहिर की है। बता दें, गडकरी ने कहा कि मौजूदा समय में राजनीति में अवसरवादी नेताओं की संख्या बढ़ रही हे। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि अक्सर मैं मजाक में यह कहा करता हूं कि चाहे किसी भी पार्टी की सरकार हो, एक चीज तय है कि जो लोग अच्छा काम करते हैं, उन्हें कभी सम्मान नहीं मिलता। वहीं, जो लोग बुरा काम करते हैं उन्हें कभी सजा नहीं मिलती।

विचारों का पतन होता देश के लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं

आगे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाषणों और चर्चा के दौरान विचारों में मतभेद होना कोई समस्या नहीं है। समस्या तो यह है कि अब लोगों के पास आइडिया की कमी हो रही है। अभी भी कई लोग ऐसे हैं जो अपने विचारों के साथ डटकर खड़े रहते हैं। हालांकि, ऐसे लोगों की संख्या हर दिन कम होती जा रही है। इस हद तक विचारों का पतन होता देश के लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।

भारत का लोकतंत्र दुनिया के लिए आदर्श

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि कुछ लोग तो ऐसा हैं कि ना तो वे वामपंथी हैं और ना ही दक्षिणपंथी, वो सिर्फ अवसरवादी हैं। ऐसे सभी लोग सत्ता के साथ रहना चाहते हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। PM नरेंद्र मोदी के शब्दों में कहें तो यह लोकतंत्र की जननी है। इसी खासियत की वजह से हमारी लोकतांत्रिक शासन प्रणाली पूरी दुनिया के लिए एक आदर्श है।

ये भी पढ़े:

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular