Saturday, May 18, 2024
HomeनेशनलUS में तबाही मचा रहा ये वायरस, जानें लक्षण और बचाव के...

US में तबाही मचा रहा ये वायरस, जानें लक्षण और बचाव के उपाय

India News (इंडिया न्यूज़),Candida auris: पिछले 3सालों में कोरोना वायरस ने जितनी तबाही और सितम ढहाया है उसकी टीस अभी तक लोगों के दिलों में मौजूद है। अमेरिका में कोविड-19 के बाद इन दिनों एक और नया फंगस लोगों की मुस्बतें बढ़ा रहा है जिसका नाम कैंडिडा ऑरिस है। बता दें, ये घातक फंगल संक्रमण तेजी से पूरे अमेरिका में फैल रहा है। यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) ने इस फंगस की जानकारी दी है।

सामने आई जानकारी के अनुसार, यह फंगस तेजी से पूरे अमेरिका में फैल रहा है। अमेरिकी सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंडी प्रिवेंशन ने जानकारी दी है कि यह फंगस पूरे दुनिया के लोगों की सेहत के लिए खतरनाक है। यह फंगस ड्रग रेजिस्टेंस है, जो बेहद खतरनाक माना जा रहा है। एक्पर्ट्स के अनुसार, कैंडिडा ऑरिस इम्युनिटी को खतम कर देता है। ये फंगस स्किन, मुंह और मलद्वार के जरिए लिवर में एंट्री करता है।

कैंडिडा ऑरिस के लक्षण

यह वायरस घाव और कान के संक्रमण का कारण बनता है।
बुखार, दर्द और कमजोरी महसूस होना इस बीमारी के लक्षण हैं।
कैंडिडा वायरस से चेहरे पर यीस्ट संक्रमण लाल दाने के रूप में दिखता है।
दाने में सूखे,पपड़ीदार पैच हो सकते हैं। पैच पर पपड़ी और मवाद निकल सकता है।
चेहरे पर मुंहासे या उसके आसपास छोटे-छोटे उभार नजर आते हैं।

ऐसे करें उपाय

इस बीमारी पर एंटीबायोटिक का असर नहीं होता इसलिए इसका उपचार मुश्किल से होता है।
इस बीमारी का उपचार करने के लिए खून की जांच की जाती है।
डॉक्टरों को भविष्य में इस बीमारी का इलाज करने के लिए कई तरह की दवाई को मिलाकर हैवी डोज देना होगा।
जिन्हें पहले से कुछ न कुछ बीमारियां हैं उन लोगों को इस वायरस से ज्यादा खतरा है।

ये भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular