Monday, July 8, 2024
HomeNCRNuh Attack: नूंह में महिलाओं पर पथराव के विरोध में लोगों का...

Nuh Attack: नूंह में महिलाओं पर पथराव के विरोध में लोगों का प्रदर्शन, पुलिस ने तीन नाबालिग पकड़े

India News(इंडिया न्यूज़), Nuh Attack: नूंह में गुरुवार देर शाम कुआं पूजन करके आ रही दलित महिलाओं पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा पथराव करने का मामला सामने आया है। कई महिलाओं के घायल होने की भी खबर है। मामला दो समुदायों के बीच होने के कारण पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराने की कोशिश की। पथराव की घटना के विरोध में शुक्रवार को लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया।
पथराव की घटना पर नूंह एसपी नरेंद्र सिंह बिजारनिया ने बताया कि महिलाओं की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मदरसे से फुटेज आए थे, जिसमें तीन लड़के खड़े दिख रहे थे। उसके आधार पर तीन लड़के पहचान कर ली गई है। इन तीनों को राउंड अप कर लिया गया है और अब इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। आठ महिलाओं ने एफआईआर दर्ज कराई है और इन्हें मामूली चोटें आई हैं। हम तीनों लड़कों से पूछताछ कर रहे हैं कि यह घटना क्यों हुई हुआ। तीनों बच्चे नाबालिग हैं। हम महिलाओं द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की जांच करेंगे। स्थिति नियंत्रण में है, और दोनों समुदायों के नेताओं को सुबह बुलाया गया था
इसे भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular