Monday, May 20, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Update: कभी गर्मी-कभी ठंडी, होली से पहले बारिश! जानें दिल्ली...

Delhi Weather Update: कभी गर्मी-कभी ठंडी, होली से पहले बारिश! जानें दिल्ली में IMD की ताजा अपडेट

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather Update : इस साल होली के तारीख को लेकर लोगों में थोड़ा दुविध है। बता दे इस बार होली 26 को मनाया जाएगा। वही इस समय बसंत ऋतु का आगमन होता है, जिसमे न ठंडी – न गर्मी मौसम बिलकुल सामान्य तापमान पर रहने वाला है। वही बीते शनिवार को 34 डिग्री तक तापमान मापा गया। वही रविवार की शाम में हवाओं के रुख में आए बदलाव के कारण कुछ इलाकों में बूंदा-बांदी दिखने की उम्मीद है।

बीते शनिवार को बढ़ा था तापमान (Delhi Weather Update)

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 16 . 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री कम है। पिछले शनिवार की सुबह पश्चिम, उत्तर-पश्चिम और उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा से मध्यम हवाएँ चलीं। दिन में धूप खिली जिससे तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई।

क्या है IMD की ताजा अपडेट

उम्मीद है कि रविवार को मौसम में बदलाव होगा। आसमान आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। शाम और रात में एक-दो स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे सप्ताह दिन में बादल छाए रहने का अनुमान है। इससे दिन का तापमान स्थिर रहेगा। जबकि रात का तापमान बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें:-

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular