होम / Gurucharan Singh Missing Case: पुलिस का गुरुचरण सिंह मिसिंग केस पर बड़ा खुलासा, जानिए 10 बैंक अकाउंट का क्या है माजरा

Gurucharan Singh Missing Case: पुलिस का गुरुचरण सिंह मिसिंग केस पर बड़ा खुलासा, जानिए 10 बैंक अकाउंट का क्या है माजरा

• LAST UPDATED : May 10, 2024

India News Delhi(इंडिया न्यूज़), Gurucharan Singh Missing Case: एक्टर गुरुचरण सिंह की लापता होने की खबरों में नई घटना जुड़ गई है। हम आपको बता दें कि यह वही एक्टर है जिन्होंने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सोढ़ी का किरदार निभाया था। 22 अप्रैल 2024 को दिल्ली से मुंबई आने की फ्लाइट में सफर कर रहे थे। लेकिन उन्होंने फ्लाइट में नहीं बैठे। इसके बाद से उनकी लापता होने की खोज जारी है, और इस मामले में अब एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है।

Gurucharan Singh Missing Case: पहाड़ों पर जाकर रहना चाहते थे

22 अप्रैल 2024 को गायब हुए एक्टर गुरुचरण सिंह के मामले में अब तक कोई स्पष्टता नहीं मिली है। उन्होंने अपने दिल्ली के घर से मुंबई जाने की योजना बनाई थी, लेकिन उन्होंने उस फ्लाइट में सफर नहीं किया। पुलिस ने इस मामले में कुछ नए सबूतों को जांचा है। सूत्रों के मुताबिक, गुरुचरण कई बैंक अकाउंट्स का प्रबंधन कर रहे थे, और उनके करीबी दोस्तों ने बताया कि वे धार्मिक विषयों पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने निर्धारित किया था कि वे पहाड़ों पर जाकर रहेंगे।

10 बैंक आकउंट का क्या है माजरा?

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि गुरुचरण सिंह के कई ईमेल एकाउंट्स थे, और उन्होंने इन अलग-अलग अकाउंट्स से अपने 10 बैंक अकाउंट लिंक किए थे। आर्थिक तंगहाली के बावजूद, उन्होंने अपने बैंक अकाउंट को सही से मेंटेन किया था। पुलिस को करीबी दोस्त और डिजिटल जांच के दौरान यह जानकारी मिली है कि गुरुचरण का धर्म के तरफ झुकाव बढ़ता जा रहा था। उन्होंने धर्म से जुड़े कामों में दिलचस्पी लेनी शुरू की थी। उन्होंने अपने एक विशेष दोस्त से सब कुछ छोड़कर पहाड़ों पर जाकर रहने की भी बात की थी।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox