होम / MS Dhoni: MS Dhoni बनकर एक धोकेबाज़ ने मांगे ₹600 कहा, ‘बस से घर लौटने के लिए..’, स्क्रीनशोर्ट हुआ वायरल

MS Dhoni: MS Dhoni बनकर एक धोकेबाज़ ने मांगे ₹600 कहा, ‘बस से घर लौटने के लिए..’, स्क्रीनशोर्ट हुआ वायरल

• LAST UPDATED : April 26, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक अजीब मामले में सम्मिलित हो गए हैं। एक धोखाधड़ीकर्ता, जो धोनी की नकल कर रहा था, ने इंस्टाग्राम पर किसी व्यक्ति को टेक्स्ट करके कहा कि उसे बस का इस्तेमाल करके अपने घर जाने के लिए ₹600 की ज़रूरत है। जानकारी के अनुसार, धोखाधड़ीकर्ता का नाम महि77i2 है और उसने धोनी बनकर मैसेज किया कि जब वह घर सुरक्षित रूप से पहुंच जाएगा, तब वह पैसे वापस कर देगा।

MS Dhoni: क्या थी पूरी वार्तालाब

धोनी के नाम से एक धोखाधड़ीकर्ता ने एक व्यक्ति को संदेश भेजा, “नमस्ते, मैं एमएस धोनी हूं, मैं अपने निजी अकाउंट से आपको मैसेज कर रहा हूं। मैं रांची में हूं और मैं अपना वॉलेट भूल गया है। क्या आप मुझे ₹600 PhonePe कर सकते हैं ताकि मैं बस से घर लौट सकूं, जब मैं घर पहुंच जाऊंगा तो पैसे वापस कर दूंगा।” धोकेबाज व्यक्ति ने इस बात को साबित करने के लिए, उसने धोनी की एक तस्वीर भी साझा की। उसने चेन्नई सुपर किंग्स के प्रसिद्ध नारे “व्हिसल पोडू” को भी लिखा ताकि मैसेज पड़ने वाले शख्स को यकीन हो जाए कि धोनी से ही बात कर। इस चैट की एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। अब तक इसे 226.7k बार देखा गया है।

क्रिकेट प्रेमियों की टिप्पणी

इस स्क्रीनशोर्ट पर क्रिकेट प्रेमियों ने भी अपनी टिप्पणी करी है। एक व्यक्ति ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खराब प्रदर्शन पर इशारा करते हुए कहा, “लिखो ‘मैं आरसीबी का समर्थन करता हूं’, समस्या हल हो जाएगी।” एक और व्यक्ति यह नहीं समझ पाया कि वह किसी फ्रॉड जाने से बात कर रहा है। उसने आगे लिखा “अंत में व्हिसल पोडू क्यों जोड़ दिया।” हम आपको बता दें कि ये सिर्फ एक फ्रॉड का केस था। इसमें एक व्यक्ति धोनी बनके लोगों को मैसेज भेज रहा था।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox