बड़ी खबर

तीसरा टर्म सत्‍ता भोग के लिए नहीं मांग रहा”: BJP राष्ट्रीय अधिवेशन में बोले PM मोदी

India News(इंडिया न्यूज़), PM Modi in BJP Convention: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं में रविवार (18 फरवरी, 2024) को जोश भरते हुए कहा कि उन्हें अगले 100 दिनों तक जोश के साथ काम करना है। वे इस दौरान एक-एक वोटर तक पहुंच बनाएं। बता दें, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन संबोधन में उन्होंने दावा किया- भाजपा का कार्यकर्ता 24 घंटे देश सेवा में लगा रहता है।

अगले 100 दिन जोश के साथ करना है काम

राष्ट्रीय अधिवेशन में PM मोदी ने कार्यकर्ताओं और पार्टी के नेताओं को संबोधित करते हुए कहा, “यहां मौजूद सभी कार्यकर्ताओं का मैं अभिनंदन करता हूँ। भाजपा का कार्यकर्ता साल के हर दिन देश की सेवा के लिए कुछ न कुछ करता ही रहता है लेकिन अब अगले 100 दिन नई ऊर्जा, नया उमंग, नया उत्साह, नया विश्वास, नए जोश के साथ काम करने का है।”

‘देश को महाघोटाले और आतंकवाद से दिलाई मुक्ति’

PM मोदी ने आगे कहा कि, “आज विपक्ष के नेता भी एनडीए 400 पार का नारा लगा रहे हैं। भाजपा ने महाघोटाले और आतंकवाद से इस देश को मुक्ति दिलाई है। हमलोग तो शिवाजी को मानने वाले लोग हैं। देश की सेवा के लिए सबसे ज्यादा सीट BJP को मिलेगी।”

पार्टी कार्यकर्ताओं को PM मोदी ने दिया ये स्पेशल टास्क

वहीँ, PM ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि, आज 18 फरवरी है, जो युवा 18 साल के हो गए हैं वह युवा 18वीं लोकसभा का चुनाव करने वाले हैं। अगले कुछ दिन जुट जाना है और हर एक वोटर तक पहुंचना है।

‘तीसरे टर्म में देश को तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाने का संकल्प’

PM मोदी ने यह भी कहा, ‘विपक्षी दल भले ही योजनाओं को पूरा करना ना जानते हो लेकिन झूठे वादे करने में इनका कोई जवाब नहीं रहा है। हमारा वादा है विकसित भारत का। इन लोगों ने स्वीकार कर लिया है कि ये लोग भारत को विकसित नहीं बना सकते, सिर्फ BJP ही ऐसी पार्टी है जिसने इसका सपना देखा है। हमने तीसरे टर्म में भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाने का संकल्प लिया है और यह मोदी की गारंटी है।’

ये भी पढ़े:
Ashish kumar Rai

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago