होम / Tomato Ketchup: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे Tomato Ketchup? जानिए कितना खतरनाक है ये

Tomato Ketchup: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे Tomato Ketchup? जानिए कितना खतरनाक है ये

• LAST UPDATED : April 22, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Tomato Ketchup: ज्यादातर लोग खाने के स्वाद को और अधिक अच्छा बनाने के लिए केचप का इस्तेमाल करते हैं। पर, इसमें मीठा, नमक, और भी कई चीज़ें होती हैं जो हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं होतीं। केचप में ज्यादा मीठा होने से हमारा शरीर ठीक से काम नहीं कर पाता है और अधिक मात्रा में नमक हमारे दिल और किडनी के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए, ज़ादा केचप खाने से पहले हमें इसके साइड इफेक्ट्स के बारे में सोचना चाहिए। बेहतर है हम स्वास्थ्य के लिए और बेहतर चीज़ो का चयन करें।

Tomato Ketchup का स्वाद अक्सर हम सभी को पसंद आता है। इससे हम बर्गर, पिज्जा और स्नैक्स के साथ खाना पसंद करते हैं। हालांकि, हम लोगों को इसके नुकसान के बारे में बिल्कुल भी पता नहीं होता है। Tomato Ketchup में बहुत सारी शक्कर और नमक होता है, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स इसे खाने की सलाह नहीं देते हैं।

आखिर क्यों हानिकारक है Tomato Ketchup?

जैसा कि आप जानते हैं, Tomato Ketchup हम सभी बहुत पसंद होता है, और हम इसे अलग-अलग खानों के साथ खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है? चलिए हम बताते है:

  • शुगर और सोडियम की बढ़ी मात्रा: टोमैटो केचप में अधिक मात्रा में शुगर और सोडियम होता है, जो आपके शरीर के लिए बिलकुल ठीक नहीं होता। यह आपको मोटापा और डायबिटीज की समस्याओं और ज़ादा बढ़ा देता है।
  • कम नुट्रिएंट्स: इसमें कम नुट्रिएंट्स तत्व होते हैं, जो आपके शरीर को जरूरी पोषण नहीं प्रदान कर पाते। Tomato Ketchup को बनाने के लिए काफी ज़ादा टेम्परेचर पर प्रोसेस किया जाता है, जिससे नुट्रिएंट्स की मात्रा कम हो जाती है।
  • केमिकल्स का इस्तेमाल: टोमैटो केचप को बनाने में कई केमिकल्स और प्रिजरवेटिव्स का इस्तेमाल होता है जो आपकी सेहत को दिक्कत में डाल सकते हैं। इस वजह से लोगों को शुगर और मोटापे जैसी बीमारियाँ भी होती है।
  • अधिक नमक: इसमें अधिक नमक मिला होता है , जो हाई ब्लड प्रेशर और किडनी के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
  • एसिडिक फूड: केचप एक एसिडिक फूड होता है, जिससे हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम में दिक्कत आती है और हमें इंटेस्टाइनल समस्याएँ हो सकती हैं।
  • पका हुआ लाइकोपीन: इसमें पका हुआ लाइकोपीन पाया जाता है, जो हमारे शरीर में अच्छे से डाइजेस्ट नहीं होता है, और जिससे हमारे शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं।

इसलिए, Tomato Ketchup को हमें कम खाना चाहिए। इसके बजाय, हमें और अच्छी चीज़े खानी चाहिए जैसे कि फ्रेश फल और सब्जियां, जो हमारे शरीर को सुरक्षित रख सकें।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox