Saturday, July 27, 2024
HomeDelhiDelhi Crime: रेप के आरोपी शख्स की पीड़िता और उसके परिवार ने...

Delhi Crime: रेप के आरोपी शख्स की पीड़िता और उसके परिवार ने मिलकर की हत्या

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Crime: दिल्ली में एक बड़ी घटना सामने आयी है| एक दिल्ली जल बोर्ड का वर्कर, जिससे 2018 में दक्षिण पूर्व दिल्ली में बलात्कार मामले में आरोपी घोषित किया था उसकी हत्या हो गयी है| पुलिस अधिकारियों के मुताबिक़ यह हत्या लड़की ने परिवार के साथ मिलकर करी है| बताया जा रहा है की उन्होंने आरोपी को चाकू से मारा और उसकी हत्या कर दी|

PCR पर आया था कॉल

पुलिस ने बताया कि महिला ने क़ानूनी प्रक्रिया में देरी की वजह से हत्या की योजना बनाई थी। हम आपको बता दें कि आरोपी आदमी लड़की और उसके परिवार को केस वापस लेने की धमकियाँ भी दे रहा था| घटना के बारे में बताते हुए पुलिस ने यह भी बताया कि आदमी को रविवार की सुबह चाकू से घायल कर दिया था| लगभग 2.52 बजे पुलिस को एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी। वह पहुंच कर पुलिस ने देखा कि आदमी के घर के बाहर उसके देखा की उसकी लाश थी और चारों और खून बिखरा हुआ था। उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर में पहुँचते ही मृत घोषित किया गया। हम आपको बता दें कि पुलिस ने महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है|

Delhi Crime: DCP का बयान

DCP (दक्षिण-पूर्व) राजेश देव ने कहा कि जब अपराध स्थल की जांच की गई, तो कोई गवाह नहीं मिला। बाद में, पुलिस ने CCTV फुटेज मिला, जिसमें दिखाया गया कि एक आदमी मृतक को चाकू से घात कर रहा है, और उसके साथ तीन और लोग थे।आदमी और उसके तीन सहयोगी — एक 50 वर्षीय महिला, उसकी 20 वर्षीय बेटी और 22 वर्षीय बेटा थे जिनको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Delhi Crime: क्या थी असली वजह

हम आपको बता दें कि 2018 में मृतक ने 20 साल की महिला का बलात्कार किया था और मामला अब तक अदालत में चल रहा है। महिला ने गिरफ्तार होने के बाद बताया कि वह क़ानूनी प्रक्रिया में देरी से नाराज़ थी और मृतक को मारने की इसलिए उसने मारने की योजना बनाई थी।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular