Tuesday, July 2, 2024
HomeWeatherWeather Today: दिल्ली-NCR में बरसे बदरा, देर रात हुई झमाझम बारिश ने...

Weather Today: दिल्ली-NCR में बरसे बदरा, देर रात हुई झमाझम बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन

India News (इंडिया न्यूज़), Weather Update: दिल्ली-NCR में बीते सोमवार को दिनभर चली तेज हवा के बाद देर रात हुई झमाझम बारिश ने ठंड के साथ ठिठुरन बढ़ा दी है। IMD के अनुसार, सोमवार को राजधानी दिल्ली में पूर्व व दक्षिण पूर्व दिशाओं से 35 किमी प्रति घंटे की गति तक तेज हवाएं चलीं।

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार(20 फरवरी) को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे, इस दौरान हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। वहीँ, तापमान पर बात करें तो अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये भी सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। इसके अलावा यहाँ का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स इलाका सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 28.3 डिग्री दर्ज किया गया।

तेज हवाओं से प्रदूषण में आई कमी

मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि दिल्ली में तेज हवाओं की वजह से प्रदूषण का स्तर कम हो गया। बीते सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 231 दर्ज किया गया, जोकि खराब की श्रेणी में है। वहीँ, इसमें रविवार की तुलना में 38 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular