होम / Nepal Beautiful Places: नेपाल की ये पांच अद्भुत जगहें, जो पर्यटकों की नज़रों से दूर हैं

Nepal Beautiful Places: नेपाल की ये पांच अद्भुत जगहें, जो पर्यटकों की नज़रों से दूर हैं

• LAST UPDATED : July 11, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Nepal Beautiful Places: नेपाल अपने सुंदर प्राकृतिक दृश्यों और सांस्कृतिक धरोहरों के लिए जाना जाता है। लेकिन बहुत कम पर्यटक उन स्थानों को जानते हैं जो भीड़ से दूर और सौंदर्य में अद्वितीय हैं। यहाँ हम आपको नेपाल की पांच ऐसी अद्भुत जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहाँ कम पर्यटक पहुँचते हैं लेकिन ये जगहें अपनी खासियतों के कारण बेहद आकर्षक हैं।

पोखरा

पोखरा को नेपाल के सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस में गिना जाता है। यहां की खूबसूरती देखने के लिए हर साल लाखों लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं। बता दें कि पोखरा नेपाल का दूसरा सबसे बड़ा शहर है।

लुम्बिनी

लुम्बिनी हिमालय के पर्वतों से घिरा है। ये जगह आपको काफी रोमांचित कर सकती है। ये जगह शास्त्रों, धर्म और आध्‍यात्‍म के लिए भी काफी मशहूर है। यहां का माया देवी मंदिर जगजाहिर है।

भक्तपुर

भक्‍तपुर काफी लोकप्रिय जगह है। यहां आपको कई मंदिर और तीर्थस्थल देखने को मिल जाएंगे। इस नगर को भक्तों का शहर भी कहा जाता है। यहां का दरबार स्क्वायर और 55-विंडो पैलेस मुख्‍य घूमने की जगह हैं।

काठमांडू

नेपाल की राजधानी काठमांडू एक ऐसा शहर है जो अपने मठों, मंदिरों और आध्यात्मिकता के लिए जाना जाता है। यहां की शांति और प्रकृति की खूबसूरती यात्रियों को काफी मोहती है।

स्वयंभूनाथ मंदिर

स्वयंभूनाथ मंदिर काठमांडू के पश्चिम में एक पहाड़ी की चोटी पर करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है, जिसे काठमांडू का सबसे महत्वपूर्ण मंदिर माना जाता है। इस मंदिर को मंकी टेंपल के नाम से भी जाना जाता है।

ये भी पढ़े: Delhi Flood News: दिल्ली की सड़कें बनी नहर, ड्रोन वीडियो में कैद हुई चौंकाने वाली तस्वीरें

ये भी पढ़े: School Result: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 में 1 लाख से अधिक और 11वीं में 50 हजार बच्चे फेल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox