ट्रेंडिंग न्यूज़

UNSC: UN में गरजी भारत की बेटी, महाशक्तियों को लगाई फटकार

India News(इंडिया न्यूज़), UNSC: भारत समेत दुनिया के कई देशों की लंबे समय से चली आ रही मांग के बावजूद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों पर कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद गठित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में अभी भी केवल 5 स्थायी सदस्यों (‘अमेरिका’, ‘चीन’, ‘रूस’, ‘फ्रांस’ और ‘ब्रिटेन’) का वर्चस्व है। बदली हुई परिस्थितियों के बावजूद दशकों से भारत की मांगों को नजरअंदाज किया जाता रहा है। एक बार फिर भारत ने संयुक्त राष्ट्र के मंच से ही पांचों स्थायी देशों को कड़ी फटकार लगाई है। भारत ने कहा कि आखिर कब तक 5 स्थायी देश 188 देशों की सामूहिक इच्छा की अनदेखी करते रहेंगे।

UNSC से सुधार की मांग

संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजदूत रुचिरा कंबोज ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की मांग की है। साथ ही एक बयान में कहा कि आखिर कब तक 5 सदस्य देशों की इच्छा 188 देशों की सामूहिक इच्छा की अनदेखी करती रहेगी। इसे निश्चित रूप से बदलने की जरूरत है। भारत ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में सभी देशों को समान अवसर मिलना चाहिए। कंबोज ने कहा कि ऐतिहासिक रूप से ग्लोबल साउथ के देशों के साथ अन्याय हुआ है और इसे तुरंत ठीक करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि UNSC में स्थायी तथा अस्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए तथा इसमें एशिया, अफ्रीका के देशों को शामिल किया जाना चाहिए। कंबोज ने कहा कि ‘भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में व्यापक सुधारों का समर्थन करता है। इसमें स्थाई और अस्थाई सदस्यों की संख्या शामिल है। कंबोज ने सुरक्षा परिषद की कार्यप्रणाली में सुधार की जरूरत पर भी जोर दिया ताकि किसी भी देश के साथ भेदभाव न हो। आपको बता दें कि चीन भारत की स्थायी सदस्यता के दावे का कड़ा विरोध कर रहा है।

चीन कर रहा है विरोध

भारत कई वर्षों से संयुक्त राष्ट्र की स्थायी सदस्यता का दावा कर रहा है, कई देशों ने इसका समर्थन भी किया है, हालांकि चीन नहीं चाहता कि भारत स्थायी सदस्यों में शामिल हो। चीन एशिया का एकमात्र देश बनना चाहता है जो सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य है। इसी वजह से चीन लगातार अपनी और पाकिस्तान समेत दूसरे देशों के जरिए भारत की राह में रोड़े अटकाता रहता है, लेकिन भारत अपनी लड़ाई के साथ-साथ दूसरों की लड़ाई भी लड़ता है, ये बात भारत की इस बेटी ने सभी देशों को बताई।

ये भी पढ़े:
Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago