होम / Yashasvi Jaiswal: 2024 में यशस्वी का धमाका, तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

Yashasvi Jaiswal: 2024 में यशस्वी का धमाका, तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

• LAST UPDATED : July 11, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल ने बुधवार को मैदान पर आते ही धमाका कर दिया। पूरे टी20 वर्ल्ड कप में बेंच पर बैठने को मजबूर यशस्वी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ आते ही वही खेल दिखाया जिसके लिए वह जाने जाते हैं। यशस्वी जायसवाल ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई और इस दौरान रोहित शर्मा का एक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

आते ही किया धमाका 

करीब 4 महीने बाद भारतीय टीम के लिए खेल रहे यशस्वी जायसवाल भले ही अपनी पारी को अर्धशतक में तब्दील नहीं कर पाए हों, लेकिन उन्होंने इस दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यशस्वी साल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस साल तीनों फॉर्मेट में 848 रन बनाए हैं। इस मैच से पहले रोहित शर्मा 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने इस साल 833 रन बनाए हैं। यशस्वी ने उन्हें पछाड़कर पहले स्थान पर आ गए हैं।

ये भी पढ़े: Team India: कब भारत लौटेगी टीम इंडिया, बारबाडोस एयरपोर्ट पर पहुंचा…

2024 में बनाए सबसे ज्यादा रन

अगर 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के बल्लेबाजों की लिस्ट देखें तो उसमें भी यशस्वी जायसवाल पहले स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान (844) हैं। इसके बाद कुसल मेंडिस (833) और रोहित शर्मा (833) संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज (773) इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं।

विराट कोहली है पीछे

भारतीय दिग्गज विराट कोहली इस लिस्ट में टॉप-10 में भी नहीं हैं। इसकी वजह यह भी है कि कोहली ने निजी कारणों से फरवरी के बाद क्रिकेट से दूरी बना ली थी। कोहली फरवरी के बाद सीधे भारतीय टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप में उतरे। विराट ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में 76 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी।

ये भी पढ़े: India vs Zimbabwe: शतक लगाने के बाद भी बाहर हो सकते…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox