Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiDelhi Metro: दिल्ली मेट्रो बनी सबकी पसंद, 200 करोड़ यात्रियों में जुड़े...

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो बनी सबकी पसंद, 200 करोड़ यात्रियों में जुड़े और 20% लोग

India News Delhi(इंडिया न्यूज़), Delhi Metro: दिल्ली एनसीआर के निवासियों के लिए मेट्रो का सफर अब एक आदत बन गया है। इस आदत की परिणामस्वरूप, मेट्रो की राइडरशिप हर साल बढ़ती जा रही है। 2023 में, दिल्ली मेट्रो में 200 करोड़ से अधिक यात्रियों ने सफर किया। 2024 के शुरुआती चार महीने में, यात्रियों की संख्या में लगभग 20% की वृद्धि हुई है। अधिकारियों के अनुसार, 2022 में लगभग 140 करोड़ यात्रियों ने मेट्रो से सफर किया था, जबकि 2023 में यह संख्या 2,032,342,972 हो गई।

2024 के शुरुआती चार महीनों में, 2023 के मुकाबले यात्रियों में करीब 20% की वृद्धि हुई है। इस साल जनवरी में लगभग 6 करोड़ 62 हजार यात्रियों ने सफर किया, जबकि फरवरी में यह संख्या साढ़े छह करोड़ रही। मार्च में, यात्रियों की संख्या छह करोड़ के आस-पास थी, और अप्रैल में यह संख्या तकरीबन 6 करोड़ 75 हजार के पास थी। इसका मतलब है कि फरवरी माह में सबसे ज्यादा यात्रियों ने मेट्रो से सफर किया। डीएमआरसी के अनुसार, 13 फरवरी को 71.09 लाख लोगों ने यात्रा की, जो कि अब तक की सबसे अधिक संख्या है।

Delhi Metro: 18 लाख से ज़ादा है कार्डहोल्डर्स

18 लाख से अधिक कार्ड होल्डरों की संख्या ने दिल्ली मेट्रो की यात्रियों की बढ़ती सुविधा को दर्शाया है। अधिकारियों के अनुसार, मेट्रो ने यात्रियों के लिए विभिन्न उपाय अपनाए हैं, जिसके कारण लोगों की तादाद में वृद्धि हुई है। इसी दौरान, यात्रियों को नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) और क्यूआर टिकट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं हैं।

वर्तमान में, NCSC कार्ड होल्डरों की संख्या 18.1 लाख से अधिक है, जो कि 2019 में इसका शुरूआती लॉन्च किया गया था। इस कार्ड का प्रयोग पहले एयरपोर्ट लाइन पर किया गया था, और बाद में यह सुविधा सभी स्टेशनों पर उपलब्ध कराई गई। वॉट्सऐप के माध्यम से टिकट बुकिंग की सुविधा भी सबसे पहले एयरपोर्ट स्टेशन पर उपलब्ध कराई गई, लेकिन अब यह सुविधा हर स्टेशन पर मौजूद है।

जानिए भारत का सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क

भारत का सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क वर्तमान में Delhi-NCR में स्थित है। यहाँ पर डीएमआरसी (Delhi Metro Rail Corporation) द्वारा 393 किलोमीटर के मेट्रो लाइन का संचालन किया जाता है, जिसमें कुल 288 स्टेशन शामिल हैं। इस मेट्रो नेटवर्क के तहत 12 अलग-अलग लाइनें हैं, जो दिल्ली और उसके परिसर को कवर करती हैं। इनमें एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन, गुरुग्राम में रैपिड मेट्रो और एक्वा लाइन (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) भी शामिल हैं।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular