होम / Delhi NCR Weather: IMD ने किया येलो अलर्ट जारी, दिन की भीषण गर्मी के बाद शाम को तेज बारिश की संभावना

Delhi NCR Weather: IMD ने किया येलो अलर्ट जारी, दिन की भीषण गर्मी के बाद शाम को तेज बारिश की संभावना

• LAST UPDATED : April 26, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi NCR Weather: देश के कई जगह लू जैसी गर्मी की स्थिति बनी हुई है। लेकिन दिल्ली में हालात थोड़े बदल रहे हैं। रोज़ की तरह, आज भी मौसम में कुछ बदलाव हुआ है। दिल्ली में फ़िलहाल तापमान 40 डिग्री से नीचे है। कल यानी 25 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस था। साथ ही साथ न्यूनतम तापमान थोड़ा कम रहा, 20 डिग्री सेल्सियस, जो कि सामान्य से थोड़ा कम है।

आज यानी 26 अप्रैल की शाम को दिल्ली के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ साथ हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हम आपको बता दें कि फिलहाल देश के कई हिस्सों में लू जैसी गर्मी की स्थिति है। लेकिन दिल्ली में मौसम में बदलाव के कारण पारा अभी 40 डिग्री से कम है। कल के दिन अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम, 20 डिग्री सेल्सियस रहा था। साथ ही साथ अगर हम बात करे वायु कि तो नमी का स्तर 75 से 16 प्रतिशत रहा था। रिज में अधिकतम तापमान सर्वाधिक 40.6 डिग्री दर्ज किया गया।

Delhi NCR Weather: हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी शुक्रवार के दिन में गर्मी रहेगी, लेकिन शाम या रात के समय कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक की रहेगी। अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस हो सकता है।

कैसी रहेगी हवा की क्वालिटी

वायु की क्वालिटी में सुधार की संभावना है। राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के स्तर को हल्के इजाफे के साथ देखा जा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, कल के दिन दिल्ली का एक्यूआइ 199 था, जो कि ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है, लेकिन यह ‘खराब’ श्रेणी से केवल दो अंक नीचे है। विभिन्न मौसमी कारणों के कारण दो दिनों के दौरान वायु गुणवत्ता में सुधार की संभावना है।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox