होम / Homemade Honey Face Pack: गर्मियों में ऑयली स्किन की समस्या को ये फेस मास्क करेगा दूर, चमकने लगेगी त्वचा

Homemade Honey Face Pack: गर्मियों में ऑयली स्किन की समस्या को ये फेस मास्क करेगा दूर, चमकने लगेगी त्वचा

• LAST UPDATED : June 5, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Homemade Honey Face Pack: गर्मी अपने चरम पर है। लोगों का तपती गर्मी में रहना मुश्किल हो रहा है। वहीं लगातार बढ़ रहे तापमान ने लड़कियों की चिंता को बढ़ा दिया है। ऐसे समय पर लड़कियों को अपनी स्किन की चिंता खूब सताती है।

ऑयली स्किन वालों के लिए यह मौसम होता है खतरनाक

गर्मियों में रेडनेस, टैनिंग, पिंपल्स जैसी स्किन से जुड़ी तमाम परेशानियां अब आम हो चुकी है। लेकिन, लड़कियों के लिए यह बहुत बड़ी समस्या है। तेज धूप के चलते मुंह पर बहुत पसीना आता है जिससे पूरे शरीर में चिपचिपाहट जैसे लगता है। आपको बता दें ऐसा मौसम सबसे ज्यादा ऑयली स्किन वालों के लिए खतरनाक होती है। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो स्किन केयर में शहद को शामिल कर इन सभी समस्याओं से छुटकारा पा सकती हैं। शहद कई तरह के न्यूट्रिशन का खजाना है। जो कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स दूर करने में फायदेमंद होता है। यह कील-मुंहासों की वजह बनते हैं। यह त्वचा में होने वाली जलन और रेडनेस की समस्या से भी राहत दिलाता है।

ये भी पढ़े: Delhi Airport के आसपास इतने तारीख तक धारा 144 लागू, ड्रोन और लेजर बीम…

ये है हनी फेस मास्क बनाने का आसान तरीका

अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो शहद से बने इस फेस मास्क को आपको जरूर अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करना चाहिए। आपको चाहिए- 1/2 बड़ा चम्मच कच्चा शहद, 1 चम्मच नींबू का रस, एक अंडे का सफेद भाग, चेहरे के लिए तैयार करें हनी

ये भी पढ़े: Delhi Crime: दिल्ली भाजपा मुख्यालय के बाहर युवक ने की खुद की जान लेने…

ऐसे बनाएं फेस मास्क

सभी को एक कटोरी में डालकर मिक्स कर लें।
फेस को अच्छे से धोने के बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं।
20 से 30 मिनट तक लगाकर रखें।
मास्क अच्छे से सूखने के बाद हटा दें।
चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धोएं।
चेहरे को पोंछकर सुखा लें और मॉइस्चराइजर लगा लें।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox