India News (इंडिया न्यूज), Delhi metro: दिल्ली मेट्रो पिछले कुछ समय से मनोरंजन का माध्यम बन गई है। दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों को एक से एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ दिनों पहले एक वीडियो में मेट्रो के अंदर कुछ महिलाएं आपस में लड़ाई करती नजर आईं थी। अब दिल्ली मेट्रो एक अंदर कपल द्वारा की गई घिनौनी करतूत वायरल हो रही है।
जूते में कपल ने पी कोल्ड ड्रिंक
बता दें, दिल्ली मेट्रो में एक ऐसे कपल की वीडियो वायरल हो रही है। जिन्होंने कोल्ड ड्रिंक पीने का नया ही तरीका ईजाद कर दिया है। और तरीका ऐसा है जिसे देखकर लोगों को घिन आ जाए। दरअसल, दिल्ली मेट्रो के वीडियो में लड़का और लड़की दिल्ली मेट्रो की सीट पर बैठे हैं । इस दौरान लड़का अपना जूता निकलता है और लड़की उसमें कोल्ड ड्रिंक डालती है। उसके बाद वह लड़का स्ट्रा निकालकर कोल्ड ड्रिंक पीने लगता है और फिर वह जूता लड़की को देता है लड़की भी उस जूते से कोल्ड ड्रिंक पीने लगती हैं। इस कपल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
Relaxo की 150 रुपए वाली🩴इन्हीं लोगों के लिए बनी है !!#DelhiMetro pic.twitter.com/NUCfNN4AiP
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) January 3, 2024
- Crime: मानवता की सारी हदें पार, छेड़छाड़ का विरोध करने पर दलित लड़की के…
- Earthquake: जापान में जोरदार भूकंप के झटके, सुनामी का अलर्ट जारी