Saturday, July 6, 2024
HomeAstrologyShani Upay With Oil: अगर परेशान है शनि पीड़ा से तो मुक्ति...

India News (इंडिया न्यूज़), Shani Upay With Oil, दिल्ली: शनिवार के दिन सभी लोग शनि देव की पूजा-आराधना की जाती है। बता दे ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय का देवता माना गया है। जो सभी लोगों से न्यायपूर्ण व्यवहार करते हैं और बुरे कर्म वालों को दंडित करते हैं। शनिवार के दिन लोग शनि देव को खुश करने के कई तरह के उपाय करते हैं। आपको बता दे शनि देव की पूजा करने से सारे दोष दूर हो जाते हैं और बिगड़े काम बनते हैं। इस दिन लोग तेल के आसान उपाय से शनि देव को प्रसन्न करते हैं।

इस तरह करें शनि देव को प्रसन्न
  • अगर आप शनि दोष से परेशान हैं या फिर आप पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है तो शनिवार के दिन शनि मंदिर जाकर शुद्ध सरसों का तेल चढाएं। इससे भगवान शनि देव खुश होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं।
  • बता दे अगर आप पर शनि देव की कुदृष्टि पड़ रही हो तो शनिवार के दिन मीठी रोटी पर सरसों का तेल लगाकर काले कुत्ते को खिलाएं।
  • शनि की अशुभ दशा चल रही हो तो शनिवार के दिन घर के किसी अंधेरे जगह पर एक लोहे की कटोरी में सरसों का तेल भरकर रखें। अब इसमें एक तांबे का सिक्का डाल दें। इससे शनि की दशा सुधरती है।
  • शनिवार के दिन पीपल के नीचे तेल का दीपक जलाकर वहां हनुमान, भैरव और शनि चालीसा का पाठ करने से शनि की ढैया का प्रभाव कम होता है।
  •  शनि देव को हमेशा सरसों के तेल का दीपक ही जलाना चाहिए। दीपक जलाने के बाद उनके सामने 11 बार ओम शं शनैश्चरायः नमः का जाप भी करना चाहिए। इससे शनि के दुष्प्रभाव धीरे-धीरे कम होने लगते हैं।
  • पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सरसों का तेल शनि देव को बेहद प्रिय है। शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाने से उनकी भयंकरता कम होती है। इसके साथ ही उनकी कृपा से लोगों को कठिनाइयों से छुटकारा मिलता है।

 

ये भी पढ़े: ITO के पास लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर पहुचीं

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular