Saturday, July 6, 2024
HomeAstrologyVastu Tips: गलती से भी अपनी पर्स में न रखें ये चीजें,...

Vastu Tips:

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में हर चीज का अपना अलग नियम है। वास्तु के अनुसार व्यक्ति की आर्थिक स्थिति उसकी पर्स में रखी चीजें भी निर्भर करती है। आपको बता दे आपके पर्स में रखी कुछ चीजें आर्थिक तंगी का कारण बन सकती हैं। कई बार लोगों को मेहनत करने के बाद भी फल सही नहीं मिलता है। इसकी वजह भी कई बार पर्स में रखी कुछ चीजें हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि पर्स में कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए।

पर्स में बिल्कुल भी ना रखें ये चीजें
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी अपने पर्स में किसी चीज का बिल नहीं रखना चाहिए. पर्स में फालतू कागज रखने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और पर्स में पैसे नहीं टिकते हैं। पर्स में रखे अनावश्य बिल आर्थिक तंगी का कारण बनते हैं।
  • अपने पर्स में गलती से भी किसी की भी तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। चाहे व मृत हो या जीवित हो। वास्तु के अनुसार पर्स में किसी भी देवी देवता की भी तस्वीर पर्स में ना रखें। ऐसा करने से व्यक्ति के ऊपर कर्ज बढ़ता है और वास्तु दोष लगता है। ऐसा माना जाता है कि पर्स में मां लक्ष्मी वास करती हैं।
  • पर्स में कभी भी रुपयों को तोड़-मरोड़ कर ना रखें। पर्स में पैसा हमेशा खोल कर रखना ही सही होता है। पैसों को मोड़ कर रखने से वास्तु दोष लगता है और आर्थिक संकट आ जाता है।
  • वास्‍तुशास्‍त्र के मुताबिक पर्स में कभी भी चाबी नहीं रखनी चाहिए। पर्स में चाबी रखने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इसलिए पर्स में कभी भी गलती से भी चाबी ना रखें।
  • वास्‍तुशास्‍त्र के मुताबिक पर्स में कभी भी कटे-फटे नोट नहीं रखने चाहिए। अगर आपके पर्स में ऐसा कोई नोट है तो इसे तुरंत ही बदल दें। अगर आपका पर्स फटा हुआ है तो इसका इस्तेमाल भी ना करें। फटा पर्स रखने से लक्ष्मी माता रूठ जाती हैं।
  • वास्‍तु के अनुसार उधार का धन कभी भी पर्स में नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से धन को पर्स में रखने से ऋण बढ़ता है और आर्थिक नुकसान की आशंका भी रहती है।

 

ये भी पढ़े: गर्मियों में हर रोज खाएं ये फल, शरीर में बनी रहेगी ठंडी

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular