Thursday, July 4, 2024
Homeऑटो-टेकजमीं से आसमान तक होगा भारत का वर्चस्व! अब स्वदेशी राफेल बढ़ाएंगे...

जमीं से आसमान तक होगा भारत का वर्चस्व! अब स्वदेशी राफेल बढ़ाएंगे एयरफोर्स की ताकत, जानें प्लान

India News (इंडिया न्यूज़),Made in India Rafale : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होने बताया है कि नागपुर के मिहान-सेज में फ्रांसीसी कंपनी डैसो राफेल फाइटर जेट्स बनाएगी। यानी अब भारतीय वायुसेना भारत में बने फाइटर जेट्स को उड़ा सकती है। साथ ही इन फाइटर जेट्स का एक्सपोर्ट भी भारत से होगा। जिससे देश की इकोनॉमी को फायदा भी होगा।

एयरफोर्स की ताकत बढ़ाएंगे स्वदेशी राफेल

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में डैसो कंपनी इस प्रोजेक्ट को अनिल धीरूभाई अंबनी रिलायंस ग्रुप के साथ मिलकर पूरा करेगा। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्रालय के प्रिसिंपल एडवाइजर रिटा. लेफ्टिनेंट जर्नल विनोद खंडारे और DARL के सीईओ प्रकाश लुटे भी थे। उन्होंने भी इस बात की पुष्टि की है।

इतनी होगी स्वदेशी राफेल की मारक क्षमता

मालूम हो, जो राफेल फाइटर जेट भरत में बनेगा उसकी अधिकतम गति 1912 KM/घंटा है। लेकिन कॉम्बैट रेंज 1850 किमी है। यह अधिकतम 51,952 फीट की ऊंचाई तक जा सकता है। यह एक सेकेंड में 305 मीटर की सीधी उड़ान भरने में सक्षम है।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular