Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsDelhi Airport : लैंडिंग के बाद रास्ता भटक गई इंडिगो की फ्लाइट,...

Delhi Airport : लैंडिंग के बाद रास्ता भटक गई इंडिगो की फ्लाइट, मची अफरा-तफरी

India News (इंडिया न्यूज़) Delhi Airport: दिल्ली से हैरान कर देने वाली खबर आ रही है। दरअसल, आज अमृतसर से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट (Delhi Airport) रास्ता भटक गई। इसके चलते रनवे 15 मिनट तक बाधित रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6E 2221 को संचालित करने वाला A320 विमान इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) पर निर्धारित टैक्सीवे से चूकने के बाद रनवे 28/10 के अंत से बाहर चला गया।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया कि घटना के कारण रनवे करीब 15 मिनट तक अवरुद्ध रहा और कुछ उड़ान संचालन प्रभावित हुआ। बाद में, इंडिगो की एक टोइंग वैन विमान को रनवे के अंत से पार्किंग बे तक ले गई। घटना पर इंडिगो की टिप्पणियों का इंतजार है।

रोजाना करीब 1,400 उड़ानें संचालित करता

मालूम हो कि आईजीआईए देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है और रोजाना करीब 1,400 उड़ानें संचालित करता है। इसमें चार परिचालन रनवे हैं। गौरतलब है कि टैक्सीवे विमानों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला रास्ता है जो रनवे को एप्रन, हैंगर और टर्मिनल जैसी सुविधाओं से जोड़ता है।

इससे पहले शुक्रवार को भी इंडिगो फ्लाइट से जुड़ी एक घटना सामने आई थी जिसमें मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट को वापस दिल्ली एयरपोर्ट लौटना पड़ा था। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में अचानक से दुर्गंध आने लगी जिसके कारण एहतियातन फ्लाइट को वापस लाना पड़ा। इस संबंध में इंडिगो एयरलाइन की ओर से एक बयान भी जारी किया गया। हालांकि, बयान में कहा गया है कि दुर्गंध क्यों आ रही है, इसकी तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। वहीं यात्रियों के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular