Monday, July 1, 2024
HomeBreaking NewsDelhi Water Crisis: मंत्री आतिशी की यूपी और हरियाणा के सीएम को...

Delhi Water Crisis: मंत्री आतिशी की यूपी और हरियाणा के सीएम को चिट्ठी,पानी को लेकर की ये मांग

India News Delhi (इंडिया न्यूज), Delhi Water Crisis: राजधानी दिल्ली में बिजली और पानी की मांग बढ़ने के साथ ही राजनीतिक उथल-पुथल बढ़ती जा रही है। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने जल संकट को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखा। इतना ही नहीं मंत्री आतिशी ने केंद्रीय जल मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पत्र लिखकर अतिरिक्त पानी की मांग की है।

आतिशी ने यूपी और हरियाणा के सीएम को लिखा पत्र

दिल्ली में पानी की आपूर्ति की कमी के बीच जल मंत्री आतिशी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मानसून आने तक एक महीने के लिए दिल्ली को अतिरिक्त पानी छोड़ने का अनुरोध किया है। ताकि दिल्ली के लोगों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर कम से कम एक महीने के लिए यमुना नदी में अतिरिक्त पानी छोड़ने का अनुरोध किया है।

ये भी पढ़े: Arvind Kejriwal Surrender: परेश रावल ने केजरीवाल के जेल वापस जाने पर ली चुटकी,…

भाजपा को राजनीति नहीं करनी चाहिए: आतिशी

नई दिल्ली। जल मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में अप्रत्याशित गर्मी और पानी की कमी से लोग परेशान हैं। ऐसे समय में भाजपा को राजनीति नहीं करनी चाहिए। हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है। ऐसे में भाजपा को राजनीति करने के बजाय दोनों राज्यों से दिल्ली को अतिरिक्त पानी देने की अपील करनी चाहिए। मानसून आने तक अतिरिक्त पानी मुहैया कराया जाना चाहिए। वहीं जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने सोशल मीडिया पर उपराज्यपाल से अनुरोध किया कि वह दोनों राज्यों की भाजपा सरकारों से बात कर जल शोधन संयंत्रों के लिए कच्चा पानी दिलाने की पहल करें।

भाजपा ने दिया जवाब

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और जल मंत्री आतिशी को घेरा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल और आतिशी दिल्ली में जल संकट पैदा कर झूठी राजनीति कर रहे हैं। सच तो यह है कि जनता ने उनका झूठ पकड़ लिया है। हरियाणा सरकार पर यमुना में कम पानी देने का झूठा आरोप लगाकर वे अपने ही जाल में फंस गए हैं। आतिशी को तुरंत हरियाणा सरकार से माफी मांगनी चाहिए।

ये भी पढ़े: CM Kejriwal: दिल्ली सीएम ने सरेंडर करने से पहले बताया अपना कार्यक्रम, आज जाएंगे…

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular