Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsFarmers Protest: पंजाब में प्रदर्शनकारियों ने टोल फ्री कराए, हरियाणा -यूपी को...

Farmers Protest: पंजाब में प्रदर्शनकारियों ने टोल फ्री कराए, हरियाणा -यूपी को लेकर किया ये ऐलान

India News(इंडिया न्यूज़), Farmers Protest Live: किसान आंदोलन के बीच पंजाब में प्रदर्शनकारियों ने टोल फ्री कराए है। साथ ही किसानों ने ऐलान किया कि कल से तीन घंटे हरियाणा में भी टोल पर पैसा नहीं देना होगा।

कल से हरियाणा के टोल भी 3 घंटे होंगे फ्री

बता दें, आज भारतीय किसान यूनियन की बैठक कुरुक्षेत्र के चाढूनी गांव में हुई। बैठक के बाद किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने गुरुवार (15 फरवरी) को ऐलान किया कि कल से 3 घंटे हरियाणा के भी टोल फ्री कर दिए जाएंगे।

यूपी को लेकर किसानों का ऐलान

वहीँ, 17 फरवरी को भारतीय किसान यूनियन की तरफ से ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। इस दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी टोल को फ्री करने के लिए किसान आगे बढ़ेंगे। बता दें, MSP की गारंटी व अन्य मांगों को लेकर किसानों के दिल्ली कूच का आज तीसरा दिन है। केंद्र सरकार के तमाम हथकंडों को नाकाम करते हुए हजारों की संख्या में किसान हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। प्रदर्शन के तीसरे दिन किसानों ने पंजाब में कई जगहों पर टोल फ्री करवा दिए हैं।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular