Saturday, July 6, 2024
HomeBreaking NewsISRO: नए साल पर ISRO का कमाल, पहले ही दिन मिशन launch

ISRO: नए साल पर ISRO का कमाल, पहले ही दिन मिशन launch

India News(इंडिया न्यूज़), ISRO: इसरो ने 2024 के पहले दिन एक नया अंतरिक्ष मिशन लॉन्च किया है। इस मिशन को रविवार सुबह श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया। इस मिशन के जरिए भारत ब्लैक होल और सुपरनोवा जैसी दूर की चीजों का अध्ययन करने की कोशिश करेगा। इसरो ने PSLV-C58 के जरिए एक्सपोसैट नाम का सैटेलाइट अंतरिक्ष की ओर भेजा है। इसके साथ ही 10 अन्य उपग्रह भी अंतरिक्ष की ओर भेजे गए हैं।

एक्सपोसैट एक्स-रे पोलारिमीटर उपग्रह (ISRO)

भारत का पीएसएलवी इस उपग्रह को पृथ्वी से 650 किलोमीटर ऊपर निचली पृथ्वी कक्षा में स्थापित करेगा। सैटेलाइट को पांच साल तक काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह महत्वपूर्ण एक्स-रे डेटा एकत्र करेगा और इससे हमें ब्रह्मांड को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। वेधशाला के रूप में काम करने वाला यह दुनिया का दूसरा उपग्रह होगा।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular