Monday, July 1, 2024
HomeBreaking NewsRituraj Singh Death: नहीं रहे दिग्गज TV एक्टर, 59 साल की उम्र...

Rituraj Singh Death: नहीं रहे दिग्गज TV एक्टर, 59 साल की उम्र में हुआ निधन

India News(इंडिया न्यूज़),Rituraj Singh Death: टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह का कल रात निधन हो गया है। इस खबर से पूरी इंडस्ट्री शोक में डूबी है। पिछले कुछ सालों मे इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाकर फैंस को प्रभावित करने वाले ऋतुराज सिंह का कल रात कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया।

59 साल की उम्र में निधन

ऋतुराज सिंह केवल 59 वर्ष के थे और वह अग्न्याशय से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे थे। यह खबर उनके करीबियों और फैंस के लिए एक बड़े झटके के रूप में सामने आई है। अभिनेता ऋतुराज जो पैंक्रियाज के इलाज के लिेए अस्पताल में भर्ती थे, हाल ही में कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। एक्टर ऋतुराज सिंह स्टार प्लस के फेमस शो अनुपमा में काम कर रहे थे।

इस बीमारी से थे पीड़ित 

उनके करीबियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उनके अच्छे दोस्त रहे अमित बहल ने इस खबर की पुष्टि की और इस पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “हां, कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। उन्हें कुछ समय पहले अग्न्याशय के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, घर लौटने पर उन्हें हार्ट अटैक आ गया और उनका निधन हो गया।”

ये भी पढ़े:

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular