Thursday, May 9, 2024
HomeBreaking NewsSurya Grahan 2024: सूर्यग्रहण के दौरान भूलकर भी ना छुएं ये चीज...

Surya Grahan 2024: सूर्यग्रहण के दौरान भूलकर भी ना छुएं ये चीज वरना शुरू हो जाएगा बुरा वक्त!

India News Delhi (इंडिया न्यूज), Surya Grahan 2024: आज शाम 9 बजकर 12 मिनट से शुरू हो रहा है साल का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि यह ग्रहण लोगों के जीवन पर विभिन्न प्रकार के प्रभाव डाल सकता है। अक्सर लोग इसको हलके में लेते हैं मगर ये बात बिलकुल गलत हैं। आपकी छोटी सी भूल आपके जीवन मैं कई छोटी बड़ी समस्या उत्पन कर सकती हैं। सूर्य ग्रहण और सूतक काल के समय लोगों के जीवन पर विभिन्न प्रभाव पड़ते हैं। इसलिए इस समय में कुछ चीजों को करने या नहीं करने की सलाह दी जाती है। सूर्य ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ, भोजन बनाना, धार्मिक कार्यों को करना अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसा करने से सूर्य ग्रहण के प्रभाव के कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।आज 8 अप्रैल को शाम 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होने जा रहा है साल का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण, जो कल सुबह 9 अप्रैल को सुबह 1 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इस अवधि में लोगों को कुछ विशेष सावधानियाँ बरतनी होंगी।

भूलकर भी न करें ये काम!

  • सूर्य ग्रहण के दौरान महिलाओं को भोजन न पकाने और न खाने की सलाह दी जाती है। इस समय राहु के प्रभाव से भोजन दूषित हो सकता है।
  • मंदिर के कपाट बंद रहते हैं और ग्रहण के समय भूलकर किसी भी भगवान की प्रतिमा को स्पर्श न करें और न ही पूजा-अर्चना करें। इन चीजों की अनदेखी से लोगों को अपने जीवन में बुरी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • भूलके भी भोजन न करें। ऐसा करने से आपकी सेहत पर असर पड़ सकता हैं।
  • ग्रहण के समय परिवार में किसी प्रकार का कोई शोर-गुल न करें। इसकी अनदेखी से व्यक्ति पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
  • नुकीली चीजों से दूर रहें। इससे नेगेटिव एनर्जी दूर रहती हैं।
  • तुलसी के पोधों और पीपल के पेड़ से दूर रहें। साथ ही साथ बरगद के पेड़ को छूने से बचें।

अशुभ जगहों पर न जाएं।

सूर्य ग्रहण के समय तापमान बढ़ जाता है, जिससे लोगों को डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इसलिए, घर से बाहर निकलने से बचें। सूरज की हानिकारक किरणों से बचने के लिए ग्रहण न देखें। यदि बाहर जाना है, तो पानी, जूस, शरबत आदि पीते रहें, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। ज्योतिषियों के मानने के अनुसार, सूर्य ग्रहण के समय राहु का प्रभाव बढ़ जाता है, जिससे नकारात्मक शक्तियाँ प्रभावी होती हैं। इसलिए, इस समय अशुभ जगहों पर न जाएं।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular