Monday, May 20, 2024
HomeDelhiAAP नेता संजय सिंह को कोर्ट से मिली बड़ी राहत! जेल से...

AAP नेता संजय सिंह को कोर्ट से मिली बड़ी राहत! जेल से बाहर आकर नॉमिनेशन भरने की दी छूट

India News (इंडिया न्यूज़),Sanjay Singh News: कथित दिल्ली आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार किए गए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सामने आई जानकारी के अनुसार, दिल्ली की एक कोर्ट ने संजय सिंह को आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए खुद जाकर नॉमिनेशन भरने की छूट दी है।

AAP ने संजय सिंह को फिर से मैदान में उतारा

मालूम हो, इससे पहले AAP ने बीते शुक्रवार (5 जनवरी) को संजय सिंह, एनडी गुप्ता को फिर से राज्यसभा में दूसरे कार्यकाल के लिए नामित किया था। इसके अलावा पार्टी ने दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को राज्यसभा के लिए अपना उम्मीदवार बनाया था।

नॉमिनेशन भरने की आखिरी तारीख 9 जनवरी

बता दें, 2 जनवरी को अधिसूचना जारी होने के साथ ही राजयसभा के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है और 9 जनवरी पर्चा दाखिल करने की आखिरी तारीख है। वहीँ, दिल्ली में राज्यसभा सदस्यों के चुनाव के लिए 19 जनवरी को विधानसभा में वोट डाले जाएंगे। सामने आई जानकारी के अनुसार, वोटिंग सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी और वोटों की गिनती शाम 5 बजे शुरू होगी। चुनाव आयोग ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली को राज्यसभा में 3 सीटें आवंटित की गई हैं।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular