होम / आप विधायक प्रकाश जरवाल दोषी करार, आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला

आप विधायक प्रकाश जरवाल दोषी करार, आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला

• LAST UPDATED : February 28, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), AAP MLA Convicted:दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दक्षिण दिल्ली के एक डॉक्टर की आत्महत्या के मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक प्रकाश जारवाल और अन्य को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दोषी ठहराया है। आप विधायक प्रकाश जारवाल को आईपीसी की धारा 306 और 120बी के तहत दोषी ठहराया गया है।

बता दें,2021 में कोर्ट ने आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 120-बी (आपराधिक साजिश के लिए सजा) और अन्य आईपीसी प्रावधानों के तहत आरोप तय किए थे।

जानिए पूरा मामला?

दिल्ली में डॉक्टर की आत्महत्या का मामला करीब 4 साल पुराना है। 18 अप्रैल 2020 को राजधानी के दुर्गा विहार में 52 वर्षीय डॉ. राजेंद्र सिंह ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में इसके लिए AAP नेता प्रकाश जारवाल को जिम्मेदार ठहराया गया था। बाद में पुलिस ने आप नेता और उनके कुछ साथियों के खिलाफ जबरन वसूली और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था।

ये भी पढ़े:
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox