Friday, June 28, 2024
HomeDelhiArvind Kejriwal Road Show: जेल से बाहर आए केजरीवाल AAP कार्यकर्ताओं में...

Arvind Kejriwal Road Show: जेल से बाहर आए केजरीवाल AAP कार्यकर्ताओं में उत्साह, आज रोड शो के साथ शुरू करेंगे चुनाव प्रचार

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Arvind Kejriwal Road Show: दिल्ली शराब घोटाला नीति मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 50 दिन बाद शुक्रवार को जमानत मिल गई। सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद सीएम केजरीवाल को जमानत मिली है। हालांकि, लोकसभा चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने के लिए उन्हें अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया है। उन्हें मतदान के आखिरी चरण यानी 1 जून 2024 तक जेल से राहत दी गई है, जिसके बाद उन्हें 2 जून को वापस तिहाड़ जेल में सरेंडर करना होगा।

आप कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे (Arvind Kejriwal Road Show)

आप कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जेल के ताले टूट गए, केजरीवाल छूट गए जैसे नारे भी लगाए। अरविंद केजरीवाल घर पहुंचकर सबसे पहले अपने माता-पिता से मिले और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। 50 दिन बाद अपने बेटे को देखकर उनके माता-पिता काफी भावुक हो गए और उन्हें गले लगा लिया। इस दौरान उनकी आंखों में खुशी के आंसू भी छलक आए। वहीं, आप के तमाम वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं का केजरीवाल से मिलने उनके घर पर तांता लगा रहा। सभी ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया और अपनी खुशी जाहिर की।

ये भी पढ़े: Arvind Kejriwal Interim Bail Live Update: तिहाड़ जेल से बाहर आए CM अरविंद केजरीवाल,…

देश के करोड़ों लोगों का धन्यवाद – केजरीवाल

तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे चुनाव में प्रचार करने का मौका मिला। मैं देश के करोड़ों लोगों का धन्यवाद करता हूं। हमारा देश तानाशाही के दौर से गुजर रहा है। हमारा देश 4 हजार साल से भी पुराना है। हमारा देश महान है, लेकिन जब भी किसी ने इस देश पर तानाशाही थोपने की कोशिश की, तो लोगों ने उसे कभी बर्दाश्त नहीं किया। आज देश तानाशाही के दौर से गुजर रहा है। मैं इसके खिलाफ तन-मन-धन से लड़ रहा हूं।

दक्षिणी दिल्ली में करेंगे चुनाव प्रचार की शुरुआत

अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत के बारे में उन्होंने कहा, आज यानी शनिवार से वह पार्टी के चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। आज पहली बार वह दक्षिणी दिल्ली में पार्टी के उम्मीदवार सहीराम पहलवान के लिए रोड शो करके अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। इस मौके पर उनके साथ पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद दोनों नेता कल पूर्वी दिल्ली से आप उम्मीदवार कुलदीप कुमार के लिए भी रोड शो करेंगे।

ये भी पढ़े: Arvind Kejriwal Interim Bail: तिहाड़ से निकलकर बोले CM केजरीवाल, मैंने कहा था मैं…

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular