होम / Arvind Kejriwal Surrender : CM केजरीवाल की तिहाड़ में वापसी, 21 दिन की अंतरिम जमानत के बाद किया सरेंडर!

Arvind Kejriwal Surrender : CM केजरीवाल की तिहाड़ में वापसी, 21 दिन की अंतरिम जमानत के बाद किया सरेंडर!

• LAST UPDATED : June 2, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज), Arvind Kejriwal Surrender News: दिल्ली सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया है। यानी अब वो एक बार फिर जेल की सलाखों के पीछे जा चुके हैं। केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट (SC) ने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में 10 मई को अंतरिम जमानत दी थी। जिसकी अवधि खत्म होने के बाद उन्होंने रविवार को आत्मसमर्पण किया।

‘मेरे शरीर की एक-एक बूंद देश के लिए है’

बता दें, सरेंडर करने से पहले केजरीवाल ने राउज एवेन्यू रोड स्थित पार्टी कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेरे शरीर की एक-एक बूंद देश के लिए है। मेरे जीवन का हर पल इस देश के लिए है। हम भगत सिंह के चेले हैं। भगत सिंह देश को आजाद कराने के लिए जेल गए थे, मैं देश को बचाने के लिए जेल जा रहा हूं। भगत सिंह को भी फांसी हुई थी, मैं भी फांसी पर चढ़ने को तैयार हूँ। इस बार मुझे नहीं पता कि मैं कब वापस आऊंगा और ये लोग जेल में मेरे साथ क्या करेंगे। लेकिन मैं झुकूंगा नहीं।

02 Jun 2024 16:50 PM

तिहाड़ पहुंचते ही होगा केजरीवाल का मेडिकल जांच

तिहाड़ सूत्रों के अनुसार,दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल जैसे ही तिहाड़ जेल पहुचेंगे। तमाम कागजी कार्यवाई पूरी होने के बाद तिहाड़ प्रशासन की तरफ से उनका मेडिकल चेकअप कराया जाएगा। जिसमे उनका शुगर लेवल से लेकर वजन तक कि जांच की जाएगी। तिहाड़ प्रशासन का कहना है कि उनकी तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है।

02 Jun 2024 16:43 PM

पार्टी दफ्तर से तिहाड़ जेल के लिए निकले CM केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के मुख्यालय से तिहाड़ जेल के लिए निकल गए हैं

02 Jun 2024 16:06 PM

‘देश बचाने के लिए प्रचार किया…सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया’

तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से पहले सीएम अरविंद केजरीवाल ने पार्टी मुख्यालय में कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मुझे 21 दिन का समय दिया था, मैं उनका तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मैंने 21 दिन का 1 मिनट भी बर्बाद नहीं किया, ये मेरे लिए बहुत अविस्मरणीय है। मैंने सभी पार्टियों के लिए प्रचार किया। मैंने देश को बचाने के लिए प्रचार किया। देश महत्वपूर्ण है, आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर है।

ये भी पढ़े: Arvind Kejriwal Surrender: परेश रावल ने केजरीवाल के जेल वापस जाने पर ली चुटकी,…

02 Jun 2024 15:35 PM 

CM केजरीवाल ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की

तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से पहले अरविंद केजरीवाल पत्नी सुनीता और आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं के साथ राजघाट पहुंचे। यहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर जाकर प्रार्थना भी की। इसके बाद पह पार्टी मुख्यालय पहुंचे। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत और आम आदमी पार्टी के अन्य नेता केजरीवाल के साथ मौजूद हैं। सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 10 मई के दिन लोकसभा चुनाव 2024 में प्रचार करने के लिए अंतरिम जमानत दी थी। यह जमानत 2 जून तक थी।

जानिए क्या है दिल्ली शराब घोटाला

दिल्ली सरकार ने नई शराब नीति बनाई थी, जिसके तहत प्राइवेट दुकानों के लाइसेंस बांटे गए थे। आरोप है कि शराब कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के लिए इस नीति में बदलाव किए गए। इसके बदले में आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपये मिले। इस मामले में ईडी मनीष सिसोदिया और संजय सिंह सहित आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को गिरफ्तार कर चुकी है। के कविता को भी इसी मामले में गिरफ्तार किया गया था। अरविंद केजरीवाल 16वें व्यक्ति थे, जिन्हें इस मामले में गिरफ्तार किया गया।

ईडी ने इस घोटाले में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को भी आरोपी बनाया है। हालांकि, आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल का कहना है कि अगर घोटाला हुआ है तो पैसा कहां है। 500 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी के बावजूद पैसा क्यों नहीं मिल रहा है। जेल में रहने के बावजूद मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए अरविंद केजरीवाल की काफी आलोचना भी हुई है।

ये भी पढ़े: CM Kejriwal: दिल्ली सीएम ने सरेंडर करने से पहले बताया अपना कार्यक्रम, आज जाएंगे…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox