होम / Arvinder Singh Lovely: दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका, अरविंदर सिंह लवली ने अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Arvinder Singh Lovely: दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका, अरविंदर सिंह लवली ने अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

• LAST UPDATED : April 28, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Arvinder Singh Lovely: लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अरविंदर लवली ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी जो कांग्रेस के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के आधार पर बनी थी। इसके बावजूद पार्टी ने दिल्ली में आप के साथ गठबंधन करने का फैसला किया।

कांग्रेस ने अरविंदर लवली पर जताया था भरोसा

दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद 31 अगस्त 2023 को अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया। लवली इससे पहले भी पार्टी की कमान संभाल चुके हैं। लेकिन उन्होंने इस पद से अब इस्तीफा दे दिया है।

ये भी पढ़ें: Delhi Weather: दिल्ली में गर्मी का कहर जारी, जानिए मौसम पर IMD की आज…

शीला दीक्षित सरकार में रह चुके हैं मंत्री (Arvinder Singh Lovely)

लवली लगातार 15 साल तक दिल्ली की सत्ता में रहे। उन्होंने शीला दीक्षित सरकार में शिक्षा से लेकर पर्यटन मंत्रालय तक की जिम्मेदारी संभाली है। इससे पहले लवली 2014 में भी प्रदेश अध्यक्ष बने थे। 2017 में निगम चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हो गए थे। हालांकि वह भारतीय जनता पार्टी में चले गए थे, लेकिन कुछ मतभेदों के चलते वह फिर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

ये भी पढ़ें: Sunita Kejriwal: अरविंद केजरीवाल की कैद में अब पत्नी सुनीता केजरीवाल दिल्ली में करेंगी...

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox