Friday, July 5, 2024
HomeDelhiChirag Delhi Flyover: दिल्लीवालों को मिलने वाला है जाम से राहत, चिराग...

Chirag Delhi Flyover:

Chirag Delhi Flyover: दिल्ली वालों को आने वाले कुछ दिनों में जाम से राहत मिल सकती है। आपको बता दें चिराग दिल्ली फ्लाईओवर का काम लगभग पूरा हो गया है। इसके बाद इसे बहुत जल्दी खोला जाएगा। बता दे अधिकारियों ने बताया कि चिराग दिल्ली फ्लाईओवर का एक हिस्सा आम ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया है वहीं दूसरे कैरिजवे को भी जल्द खोल दिया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली सरकार की नई पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने यहां का निरीक्षण किया था। जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को 1 अप्रैल तक काम पूरा करने की डेडलाइन दी थी।

केजरीवाल ने दिए थे ये निर्देश

आपको बता दे इसी बीच एक्सटेंशन ज्वाइंट्स को भी रिप्लेस कर दिया गया है। जिसके बाद अब उसे फिनिशिंग टच दिया जा रहा है। लोकनिर्माण विभाग ने चिराग दिल्ली के फ्लाईओवर के सेंट्रल वर्ज को नया स्वरूप देने का सोचा है और इसके साथ पेड़ भी लगाए जाएंगे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की सलाह के मुताबिक, फ्लाईओवर के दूसरे भाग की मरम्मत के दौरान, किसी एक लेन को ट्रैफिक लिए खुला रखें जिससे लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

दिल्ली सरकार ने कहा- तेजी बढ़ाएं

आपको बता दे लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हमें इस काम के लिए पहले 50 दिन दिए गए थे लेकिन मंत्री आतिशी ने इस पर दोगुनी गति से काम का निर्देश दिया था। इसी के साथ PWD के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली सरकार की नई मंत्री आतिशी इस काम पर रोजाना नजर बनाए हुए थीं। हालांकि बीते दो दिन हुई बारिश के चलते काम पर थोड़ा असर पड़ा लेकिन PWD ने डेडलाइन से पहले काम पूरा कर लिया है।

 

ये भी पढ़े: आंधी तूफान ने बढ़ाई लोगों की चिंता, जेट और इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular