Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsDelhi Metro: नांगलोई मेट्रो स्टेशन पर CISF जवान ने की खुदकुशी!

Delhi Metro: नांगलोई मेट्रो स्टेशन पर CISF जवान ने की खुदकुशी!

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Metro: एक CISF कांस्टेबल ने दिल्ली के नांगलोई मेट्रो स्टेशन पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृत को शहरे किशोर के नाम से जाना जाता हैं। वहा मौजूद अधिकारियो ने बताया कि उनका शव मेट्रो स्टेशन के परिसर में सिर पर गोली लगे हुए मिला। CISF किशोर ने 2014 में कांस्टेबल (GD) के रूप में भर्ती होने के बाद, जनवरी 2022 में दिल्ली में नौकरी शुरू कर दी थी।वह नरेला सरकारी क्वार्टर में अपने परिवार के साथ रहा करता था| उन्होंने अपने माथे पर गोली मारकर आत्महत्या की है। उनकी मौत को आत्महत्या के रूप में जाना जा रहा है।

सुबह 7:03 बजे चला था पता!

अधिकारियों ने बताया कि सुबह 7:03 बजे, नांगलोई मेट्रो पुलिस स्टेशन पर 2014 बैच के एक कांस्टेबल के बारे में फोन आया। उनकी पहचान शहरे किशोर के नाम से हुई। वे मेट्रो स्टेशन के परिसर में सिर पर गोली लगते हुए मृत पाए गए थे। पुलिस यह सूचना मिलने के बाद, मौके पर पहुँची और मृत की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए लेगयी।

पुलिस ने की घटना की पुष्टि

पुलिस ने सुसाइड की पुष्टि करते हुए कहा “वह (मृत कांस्टेबल) एक्स-रे मशीन स्कैनर पर मृत पाया गया, उसने अपने माथे पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी एक क्राइम टीम को बुलाया गया था।” आगे पुलिस ने बताते हुए कहा कि मृत के घरवालों को भी सूचित कर दिया गया हैं| यह घटना CISF के कार्यकर्ताओं के बीच चौंकाने वाली है। पुलिस इसकी जांच में हर तरीके से लगी हुई हैं।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular