Monday, July 1, 2024
HomeDelhiDelhi Heat Wave: दिल्ली में गर्मी का टॉर्चर, IMD ने जारी किया...

Delhi Heat Wave: दिल्ली में गर्मी का टॉर्चर, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Heat Wave: मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 19 से 23 मई तक लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना है। इस हफ्ते दिल्ली में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिल्ली इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग का कहना है कि मई का महीना सबसे गर्म रहने वाला है। अगर उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां नहीं हुईं तो दिल्ली में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है। आईएमडी का अनुमान है कि अगले एक हफ्ते तक दिल्ली में गर्मी का प्रकोप जारी रह सकता है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में 19 से 23 मई तक लू का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना है। इस हफ्ते दिल्ली में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आईएमडी के मुताबिक इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

ये भी पढ़ें: Delhi crime: उत्तम नगर में एक शख्स को पीट-पीटकर की हत्या, किशोर सहित तीन…

नोएडा, गाजियाबाद में कैसा रहेगा मौसम?

नोएडा में 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। IMD के मुताबिक इस पूरे हफ्ते नोएडा का अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। गाजियाबाद में 23 मई तक लू की चेतावनी है। इस दौरान गाजियाबाद में दिन का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है। IMD के मुताबिक, पूरे हफ्ते गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 43 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

जानिए और राज्यों के मौसम का हाल (Delhi Heat Wave)

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 43-46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। बिहार के कुछ हिस्सों में तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। झारखंड, विदर्भ और उत्तर मध्य महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में भी तापमान 42 डिग्री के आसपास है। आईएमडी के मुताबिक, उत्तर पश्चिम मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस ऊपर है। अगले चार दिनों के दौरान मध्य भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है।

गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक का खतरा

IMD ने चेतावनी दी है कि सभी उम्र के लोगों को गर्मी की बीमारी और हीट स्ट्रोक का खतरा अधिक है। इसके साथ ही, बुजुर्गों, शिशुओं और स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त कमजोर लोगों के लिए अत्यधिक देखभाल की आवश्यकता है। यह महत्वपूर्ण है कि लोग ठंडी परिस्थितियों में रहें और हाइड्रेटेड रहें। अगर उन्हें असहजता महसूस हो तो उन्हें तुरंत डॉक्टर की मदद लेनी चाहिए। इसके साथ ही किसी ठंडी जगह पर जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Operation Jhaadu : अरविंद केजरीवाल का दावा – प्रधानमंत्री ने AAP को कुचलने का…

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular