होम / Delhi: पति-पत्नी मिलकर करते थे चोरी, पुलिस ने पकड़ा!

Delhi: पति-पत्नी मिलकर करते थे चोरी, पुलिस ने पकड़ा!

• LAST UPDATED : April 11, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi: वेस्ट जिले के विकासपुरी थाना पुलिस ने एक ऐसी जोड़ी को गिरफ्तार किया है, जो मिलकर अपराधिक वारदात करती थी। उनके अनुसार, ये दोनों मिलकर 30 से भी अधिक अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

वेस्ट जिले के डीसीपी विचित्र वीर ने जानकारी दी है कि पति-पत्नी का नाम प्रशांत और मनिंदर कौर है। पुलिस द्वारा बताया गया है कि प्रशांत पर 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि मनिंदर पर सात मामले दर्ज हैं। कुछ दिन पहले, विकासपुरी थाना इलाके में एक स्कूटी चोरी की शिकायत दर्ज की गई थी, जिसमें पता चला कि चोरी करने वाले दोनों पति-पत्नी हैं। पुलिस ने छानबीन की और सीसीटीवी फुटेज भी चेक की। जब पुलिस को पता चला कि चोरी करने वाली एक महिला शामिल है उनके होश उड़ गए।

इसे भी पढ़े: QS World University Ranking 2024: क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 में भारत का शानदार प्रदर्शन!

Delhi: पुलिस ने टेक्निकल इंटेलिजेंस और लोकल इनफार्मर की ली मदद!

मामले को निपटने के लिए पुलिस ने टेक्निकल इंटेलिजेंस और लोकल इनफार्मर की मदद ली। पहले पुलिस ने उस महिला को पकड़ा और उसके निशानदेही के अनुसार उसका पति भी पकड़ा गया। हम आपको बता दें, यह लोग दिल्ली के अलग-अलग इलाके में चोरी करते थे। साथ ही साथ यह कुछ और वारदातों को भी अंजाम देते थे। फिलहाल, पुलिस ने चोरी करी हुई स्कूटी बरामद कर ली है। पुलिस का दावा है कि इन दोनों की गिरफ्तारी से दो मामले सुलझ गए हैं। दोनों पति-पत्नी को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox