Saturday, July 6, 2024
HomeDelhiDelhi NCR Weather: दिल्ली NCR में अलर्ट, इन जगहों पर ओले गिरने...

Delhi NCR Weather: दिल्ली NCR में अलर्ट, इन जगहों पर ओले गिरने की सम्भावना!

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi NCR Weather: देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। उत्तर भारत के राज्यों में दिन के समय तापमान 35 डिग्री से ऊपर चला गया है, जबकि कुछ राज्यों में बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में गर्मी का असर दिखाई दे रहा है। धूप के तेज चमक से लोगों को परेशानी हो रही है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही साथ लोगो को तेज हवाओं का भी रुख महसूस हो सकता हैं।

Delhi NCR Weather: मौसम विभाग के मुताबिक गिर सकते हैं ओले!

गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। विदर्भ के हिस्से में तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने की संभावना भी है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और मध्य प्रदेश में बिजली चमकने के साथ आंधी तूफान की संभावना है। इन राज्यों में ओले भी गिर सकते हैं। राजस्थान में गरज, धूल भरी आंधी और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना भी है। राज्य के तापमान में थोड़ी गिरावट भी देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें: Aam Aadmi Party: आतिशी बोलीं, दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की तैयारी!

Delhi NCR में तापमान में कमी!

उत्तराखंड, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं सम्भावना हैं| साथ ही साथ कर्नाटक, लक्षद्वीप में भी इसका असर देखा जा सकता हैं। छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तटीय कर्नाटक जैसे राज्यों में गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है।दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा, जिससे तापमान में कमी हो सकती है। यहां तापमान ३५ डिग्री से काम भी जआ सकता हैं| तेज हवाओं के साथ दिन में बादल छाए रहने वाले हैं। बारिश की संभावना भी है। इस वजह से मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।\

Read More: 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular