Friday, May 10, 2024
HomeDelhiFarmer Protest Live: किसान संगठनों के साथ सरकार की बातचीत जारी, बैठक...

Farmer Protest Live: किसान संगठनों के साथ सरकार की बातचीत जारी, बैठक में मौजूद 3 केंद्रीय मंत्री

India News(इंडिया न्यूज़), Farmers Protest Live: दिल्ली के विभिन्न बॉर्डरों पर किसान आंदोलन लगातार तीसरा दिन जारी है। बुधवार को भी सुरक्षाकर्मियों के साथ किसानों की झड़प हुई। इस बीच खबर है कि किसान संगठन और केंद्र सरकार के बीच गुरुवार यानी आज तीसरे दौर के दौरान की बातचीत होगी। बैठक आज यानी गुरुवार की शाम 5 बजे रखी गई है। बता दें, किसान नेताओं ने बताया कि वार्ता के लिए सरकार की ओर से चिट्ठी मिली है, जिसके लिए वो तैयार हैं।

08:45 AM, 15 FEB 2024

चंडीगढ़ में किसानों के साथ तीसरे दौर की बातचीत शुरू, मीटिंग में शामिल हुए 3 केंद्रीय मंत्री

08:02 AM, 15 FEB 2024

सात जिलों में 17 फरवरी तक मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप

किसान आंदोलन को देखते हुए हरियाणा के सात जिलों में 17 फरवरी तक मोबाइल इंटरनेट व बल्क एसएमएस बंद रहेगा।

08:00 AM, 15 FEB 2024

किसान नेताओं से मिलने पहुंचे CM भगवंत मान

सीएम भगवंत मान किसान नेताओं से बैठक के लिए सेक्टर 26 के महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट पहुंचे।

07:37 AM, 15 FEB 2024

चंडीगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री, किसानों से बात करेंगे पीयूष गोयल, नित्यानंद राय और अर्जुन मुंडा !

07:00 AM, 15 FEB 2024

कल भारत बंद के ऐलान के बीच नोएडा प्रशासन अलर्ट, धारा-144 लागू

05:00 AM, 15 FEB 2024

चंडीगढ़ पहुंचे किसान नेता, तीसरे दौर की होगी बैठक

कई किसान नेता केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक के लिए सेक्टर 26-चंडीगढ़ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे हैं। शीर्ष नेताओं में जगजीत सिंह दलेवाल और जरनैल सिंह चंडीगढ़ में महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान पहुंच गए हैं। किसानों की सरकार के साथ आज तीसरे दौर की बैठक होने वाली है।

04:45 AM, 15 FEB 2024

किसानों को कौशांबी थाने ले गई पुलिस

गाजियाबाद एसपी स्वतंत्र देव सिंह ने जानकारी दी कि करीब 10 से 12 किसान दिल्ली कूच के लिए निकले थे, लेकिन गाजियाबाद-दिल्ली बॉर्डर पर खड़ी यूपी पुलिस ने इनको हिरासत में ले लिया और बस में भरकर कौशांबी थाने ले गई। इन्हें समझा कर और कानूनी करवाई के बाद छोड़ दिया जाएगा।

04:30 AM, 15 FEB 2024

अब UP के किसान भी दिल्ली कूच करने निकले

किसान आंदोलन के दिल्ली कूच ऐलान के बीच गुरुवार को पहली बार यूपी की तरफ से भी किसान दिल्ली कूच करने निकले, हालांकि पुलिस ने उन्हें रोक लिया और बस में भरकर ले गई। सामने आई जानकारी के अनुसार, ये किसान यूपी के गाजियाबाद की तरफ से गैस सिलेंडर और राशन लेकर गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे थे।

04:00 AM, 15 FEB 2024

पटियाला में रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान

03:30 AM, 15 FEB 2024

किसान नेता ने बताया अगले तीन दिनों का प्लान

किसानों के प्रदर्शन पर किसान नेता गुरनाम सिंह चारुनी ने कहा,”आज तीन फैसले लिए गए, पहला ये कि हम कल 3 घंटे के लिए हरियाणा को टोल फ्री रखेंगे, दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक। परसों ट्रैक्टर रैली होगी हर तहसील में परेड होंगे। 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे से सभी किसान और मजदूर संगठनों की संयुक्त बैठक होगी। उसी बैठक में आगे के निर्णय लिए जाएंगे। ”

03:15 AM, 15 FEB 2024

किसान आंदोलन के बीच पंजाब में प्रदर्शनकारियों ने टोल फ्री कराए है। साथ ही किसानों ने ऐलान किया कि कल से तीन घंटे हरियाणा में भी टोल पर पैसा नहीं देना होगा।

2:40 AM, 15 FEB 2024

17 फरवरी को 3 घंटे तक हरियाणा के टोल फ्री करेंगे किसान

किसान प्रदर्शन के बीच गुरनाम सिंह चौहान संगठन ने बड़ा ऐलान किया है। चढूनी ग्रुप की ओर से कहा गया है कि किसान 17 फरवरी को दोपहर 12 से 3 बजे तक सभी टोल प्लाजा फ्री पाएंगे। इसके अलावा सभी तहसीलों में मार्च किया जाएगा। यह पूरा विरोध प्रदर्शन डेमोक्रेट होगा।

2:20 AM, 15 FEB 2024

किसान आंदोलन को लेकर ममता का बयान

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किसान आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किसान जल रहा है, पूरा देश जल रहा है, लेकिन भाजपा कोई फर्क नहीं पड़ता है। वे पूरे देश में आग लगा रहे हैं।

1:30 AM, 15 FEB 2024

दिल्ली जाने का हक सबको है, लेकिन….: मनोहर खट्टर

किसानों के विरोध प्रदर्शन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि उनकी हरियाणा से कोई मांग नहीं है, उनकी मांग केंद्र से है। दिल्ली जाना हर किसी का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन इसका मकसद चिंतन करना है। हमने इस विषय का अनुभव देखा है। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वे ट्रेनों, बसों या अपने वाहनों से जाते हैं। ट्रैक्टर परिवहन का साधन नहीं है। चर्चा लोकतांत्रिक तरीके से होनी चाहिए ताकि किसी समाधान तक पहुंचा जा सके।

1:20 AM, 15 FEB 2024

पंजाब के तीन जिलों में इंटरनेट सेवा पर रोक

किसान आंदोलन को देखते हुए पंजाब-हरियाणा सीमा से लगे कई इलाकों में इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई है। जिला पटियाला के पुलिस स्टेशन शत्रुना, समाना, घनौर, देवीगढ़, बलबेड़ा और जिला संगरूर के पुलिस थाना क्षेत्र खनौरी, मानूक, लहरा, सुनाम, छाजली और फतेहगढ़ साहिब में इंटरनेट सेवा 16 फरवरी की रात तक बंद रहेगी।

1:00 AM, 15 FEB 2024

सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर यातायात बंद

किसानों का ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन गुरुवार को तीसरे दिन में प्रवेश कर गया और दिल्ली और हरियाणा के बीच दो प्रमुख सीमाओं पर वाहनों की आवाजाही बंद रही, जबकि राष्ट्रीय राजधानी में महत्वपूर्ण स्थानों पर दंगा विरोधी सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। हरियाणा के साथ लगने वाली दो सीमाएँ – टिकरी और सिंघू – बंद हैं, जबकि उत्तर प्रदेश के साथ लगने वाली ग़ाज़ीपुर सीमा पर सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में आवाजाही की अनुमति दी गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। हरियाणा पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को अंबाला के पास पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू बॉर्डर पर रोक दिया है। मध्य दिल्ली में भी पुलिस ने संसद और अन्य संवेदनशील स्थानों की ओर जाने वाली कई सड़कों पर बैरिकेड लगा दिए हैं।

12:40 AM, 15 FEB 2024

सुरक्षा में तैनात बीएसएफ के जवान बीमार पड़ गये

टिकरी बॉर्डर से पहले सेक्टर 9 मोड़ पर तैनात बीएसएफ और आईटीबीपी के जवान खाना खाने के बाद बीमार पड़ गए। लूज मोशन की शिकायत के बाद सभी 11 जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआती इलाज के बाद 5 जवानों को छुट्टी दे दी गई जबकि 6 जवानों का अभी भी इलाज चल रहा है। बहादुरगढ़ के गर्ल्स कॉलेज में बीएसएफ की टुकड़ी तैनात है।

12:30 AM, 15 FEB 2024

चंडीगढ़-अंबाला टोल प्लाजा को किसानों ने कराया फ्री

एक तरफ किसान रेल रोको आंदोलन कर रहे हैं। राजपुरा में किसान रेलवे ट्रैक पर बैठ गए हैं। इसके अलावा किसानों ने चंडीगढ़-अंबाला टोल प्लाजा को भी फ्री करा दिया है। किसानों का यह आंदोलन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा।

12:20 AM, 15 FEB 2024

पंजाब में किसानों ने रेलवे ट्रैक जाम कर दिया

पंजाब के पटियाला में प्रदर्शनकारी किसान राजपुरा रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर बैठे हैं और ट्रेनें रोक रहे हैं। यहां ट्रेनों को आगे नहीं बढ़ने दिया जा रहा है। किसानों पर आंसू गैस के इस्तेमाल के खिलाफ किसान आज शाम 4 बजे तक रेल रोकेंगे।

11:40 AM, 15 FEB 2024

पंजाब में किसान रेलवे ट्रैक पर जुटने लगे

पंजाब में रेलवे ट्रैक पर किसानों का जमावड़ा शुरू हो गया है। शंभू बॉर्डर पर आंसू गैस छोड़े जाने के खिलाफ किसान संगठन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक रेलवे ट्रैक पर बैठेंगे और ट्रेनें रोकेंगे।

11:10 AM, 15 FEB 2024

AAP ने किसानों के समर्थन में रैलियां रद्द कीं

किसानों के समर्थन में आम आदमी पार्टी ने पंजाब में होने वाली दो रैलियां रद्द कर दी हैं, ये रैलियां 18 और 22 तारीख को होनी थीं।

10:40 AM, 15 FEB 2024

जीटी करनाल रोड पर जाम

किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण दिल्ली के कई इलाकों में भीषण जाम लग गया है। जीटी करनाल रोड पर वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

10:25 AM, 15 FEB 2024

किसानों ने केंद्र पर बोला हमला

किसान नेता सरवर सिंह पंधेर ने कहा कि सरकार हमें रोकने के लिए गलत तरीके अपना रही है। सरकार किसानों को घर से निकलने नहीं दे रही है। सरकार हमें मणिपुर की तरह कुचलना चाहती है। सरकार द्वारा हम पर आंसू गैस छोड़ने के बावजूद हम बातचीत करने जा रहे हैं। हम चाहते हैं कि सरकार हमारी मांगों पर विचार करे।

10:10 AM, 15 FEB 2024

संजय राउत ने सरकार पर साधा निशाना

शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) सांसद संजय राउत ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, अगर पीएम मोदी एमएसपी की गारंटी दे दें तो हम मान लेंगे कि मोदी इस देश के किसानों के नेता हैं। पीएम मोदी को किसानों को गारंटी देनी चाहिए। राऊत ने कहा, जब भी देश में कोई संकट आता है तो वे विदेश में रहते हैं। आज किसान दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं, पीएम मोदी विदेश घूम रहे है।

10:00 AM, 15 FEB 2024

किसानों के भारत बंद को कांग्रेस करेगी समर्थन

कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा, ”हम किसान संगठनों द्वारा घोषित भारत बंद का समर्थन कर रहे हैं। कल राहुल गांधी सासाराम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में किसानों से मिलेंगे। 3 मंत्रियों की नियुक्ति दिखावा है। किसानों पर ड्रोन से गैस के गोले दागे जा रहे हैं। सड़कों पर कीलें बिछा दी गई हैं। किसानों के खिलाफ जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है वह निंदनीय है। किसान देश और समाज की रीढ़ हैं, अन्नदाता हैं।

9:45 AM, 15 FEB 2024

हम किसी को परेशान नहीं करना चाहते: पंढेर

सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि हम किसी को परेशान नहीं करना चाहते। हम अपनी मांगें मनवाने के लिए दिल्ली जाना चाहते हैं। हमें दिल्ली जाने की इजाजत दी जाए।’ प्रधानमंत्री मोदी को हमारी मांगों पर विचार करना चाहिए।

9:30 AM, 15 FEB 2024

किसान आज दोपहर 12 बजे से रेल रोकेंगे

पंजाब के सबसे बड़े किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन उगराहा ने ऐलान किया है कि आज दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक पूरे पंजाब में रेलवे ट्रैक को ब्लॉक किया जाएगा। शंभू बॉर्डर पर आंसू गैस छोड़े जाने से भारतीय किसान यूनियन उगराहा नाराज है। दिल्ली जा रहे किसानों को रास्ते में रोकने के लिए उन पर आंसू गैस के इस्तेमाल और लाठीचार्ज के विरोध में यह फैसला लिया गया है।

9:10 AM, 15 FEB 2024

16 को देशव्यापी आंदोलन-सीताराम येचुरी

सीपीआई (एम) नेता, सीताराम येचुरी ने प्रदर्शनकारी किसानों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, किसानों की मांगों को लेकर किसान मोर्चा और ट्रेड यूनियन की ओर से 16 फरवरी को देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा, सरकार को किसानों की बात सुननी चाहिए और उनकी जायज मांगों को पूरा करना चाहिए। सरकार को कहना चाहिए कि एमएसपी पर खरीद होनी चाहिए। भाजपा सरकार किसानों का दमन कर रही है। उन्होंने कहा, पिछली बार सरकार को किसानों के विरोध को देखते हुए कदम उठाना पड़ा था।

8:55 AM, 15 FEB 2024

केंद्र और किसानों के बीच बैठक आज

केंद्र और किसानों के बीच आज बैठक है। केंद्र की ओर से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय इस बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक चंडीगढ़ में होगी। इससे पहले बुधवार को किसानों और सुरक्षा बलों के बीच कई जगहों पर झड़प हुई। किसान नेताओं ने पीएम मोदी से इस मामले में दखल देने की अपील की है।

8:40 AM, 15 FEB 2024

ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पर जाम

ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस की बैरिकेडिंग के कारण ट्रैफिक जाम शुरू हो गया है। किसान संगठनों को दिल्ली में घुसने से रोकने के लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है, लेकिन इससे दिल्ली जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग़ाज़ीपुर फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड को सीमेंटेड कर बंद कर दिया गया है। सर्विस रोड पर पैदल चलने तक का रास्ता नहीं बचा है। फ्लाईओवर की बात करें तो सभी सड़कों पर ट्रैफिक के लिए सिर्फ एक लेन की जगह दी गई है। इस सड़क पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने से जाम लग रहा है।

8:20 AM, 15 FEB 2024

किसान संगठन बोले- हमें दिल्ली में प्रदर्शन की इजाजत दी जाए

आज मंत्रियों के साथ होने वाली बैठक पर पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने गुरुवार सुबह कहा कि हम आज पूरी तरह से सकारात्मक मूड में बैठक में शामिल होने जा रहे हैं और हमें विश्वास है कि कोई सकारात्मक समाधान निकलेगा। सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि आज हमारी मंत्रियों के साथ बैठक है और हम चाहते हैं कि पीएम मोदी उनसे बात करें ताकि हम अपनी मांगों के समाधान तक पहुंच सकें। दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की अनुमति दी जानी चाहिए।’

8:00 AM, 15 FEB 2024

सिंधु बॉर्डर पर अर्धसैनिक बल की तैनाती बढ़ाई गई

किसानों के प्रदर्शन का आज तीसरा दिन है और आज भी दिल्ली-हरियाणा के सिंधु बॉर्डर को पुलिस ने सील कर दिया है। पुलिस ने पैदल यात्रियों के लिए एक रास्ता छोड़ा था लेकिन अब वह रास्ता भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। सिंघु बॉर्डर पर बड़े-बड़े साइन बोर्ड लगाए गए। दिल्ली पुलिस ने इन्हें भी गैस कटर से काटकर हटा दिया है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि अगर किसान सिंधु बॉर्डर पर आएं और दिल्ली पुलिस को आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़े तो आंसू गैस के गोले उन बोर्डों से टकराकर दिल्ली पुलिस पर न गिरें। सिंधु बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस के साथ-साथ अर्धसैनिक बल के जवानों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular