Delhi

Kanhaiya VS Tiwari: मनोज तिवारी से लड़ाई को लेकर ये क्या बोल गए कन्हैया कुमार?

India News Delhi (इंडिया न्यूज),Kanhaiya VS Tiwari: उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार बनते ही कन्हैया कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी बीजेपी उम्मीदवार मनोज तिवारी पर हमला बोलना शुरू कर दिया है। अपनी पहली प्रतिक्रिया में उन्होंने तिवारी से पिछले 10 साल में किए गए काम का हिसाब मांगा है. उन्हें बताएं कि उन्होंने क्या किया है। दरअसल बीजेपी ने दिल्ली में काम नहीं किया है. वह सिर्फ इंडिया अलायंस के घटक दलों को बिना वजह परेशान करने में लगी हुई है।

मनोज तिवारी ने जनता के लिए क्या किया वो बताएं

मीडिया से बात करते हुए कन्हैया कुमार ने कहा कि दो बार सांसद रहने के बावजूद वह मनोज तिवारी को चुनौती नहीं मानते हैं। दरअसल चुनाव तो किसी न किसी के खिलाफ लड़ना ही पड़ता है। इस कारण व्यक्ति महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि विचार और मुद्दे महत्वपूर्ण हैं और मनोज तिवारी को पिछले 10 वर्षों में किये गये कार्यों के बारे में जनता को बताना चाहिए। इसके बाद जनता उनके दावों की सत्यता परखेगी और अपना समर्थन और आशीर्वाद देने का फैसला करेगी।

केजरीवाल को लेकर कन्हैया ने कही ये बात

वहीं,उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी पर भी सवाल उठाए। कन्हैया ने कहा कि चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। यह दिल्ली और उसके लोगों का सरासर अपमान है।’ इसके अलावा लोकतांत्रिक प्रक्रिया का मजाक उड़ाया जा रहा है। इन मुद्दों पर भी मनोज तिवारी को जनता के सवालों का जवाब देना होगा।

Read More:

 

 

 

Ashish kumar Rai

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago