Monday, May 20, 2024
HomeDelhiDelhi NCR Weather: दिल्ली होगी भारी बारिश! जानिए मौसम विभाग ने क्या...

Delhi NCR Weather: दिल्ली होगी भारी बारिश! जानिए मौसम विभाग ने क्या कहा!

India News Delhi (इंडिया न्यूज),Delhi NCR Weather: आने वाले तीन दिनों में, भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के साथ साथ कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। IMD ने पहले ही इस स्थिति के बारे में देशभर में लोगों को अलर्ट किया था। IMD ने देश के देश के नागरिको से भारी बारिश के मामले पर चिंता व्यक्त की है। पश्चिमी भारत में चल रहे वर्तमान बारिश का दौरा अगले 24 से 48 घंटों तक ऐसे ही बना रहेगा| ऐसी संभावना मौसम विभाग ने आज फिर दी हैं। कल, 16 अप्रैल को लोगों के लिए कुछ राहत की उम्मीद है। कई राज्यों इससे पहले भी भारी बारिश देखि गयी है।

IMD के अनुसार, Delhi NCR Weather अपडेट!

IMD के अनुसार, आने वाले 48 घंटों में पश्चिमी भारत में बारिश ऐसे ही रहेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है। ललितपुर और झांसी जिले के साथ साथ और भी अन्य जगाहों पर बारिश के बरसने की उम्मीद है। अतिरिक्त राज्यों में भी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की चिंता है। राजस्थान, पंजाब,चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा के साथ साथ जम्मू, हिमाचल प्रदेश, और उत्तराखंड में मध्यम से तीव्र तूफान के आसार भी है। हम आपको बता दें कि हाल ही में, राजस्थान में आंधी के कारण बिजली गिरी थी। इस वजह से गंगा नगर में एक पेड़ धाराशाही भी हो गया था।

Delhi NCR Weather: 24 घंटों में बारिश की संभावना!

इसके अलावा, IMD ने हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में अगले 2 से 3 दिनों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। साथ ही साथ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, और चंडीगढ़ में भी हल्की बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू, और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना है।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular